होम / बिजनेस / Tamilnadu को मिला एक और शानदार तोहफा, 42,700 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेगा Adani Group!

Tamilnadu को मिला एक और शानदार तोहफा, 42,700 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेगा Adani Group!

अम्बुजा सीमेंट (Ambuja Cement) ने घोषणा की है कि कंपनी सीमेंट बनाने वाली 3 इकाइयों में 3500 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तमिलनाडु से चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की अध्यक्षता वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में कंपनी द्वारा घोषणा करके जानकारी दी गई है कि ग्रुप में शामिल विभिन्न कंपनियों के द्वारा तमिलनाडु में लगभग 42,700 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करने जा रही है. तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2024 के दौरान कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. 

कौन सी कंपनी करेगी कितना इन्वेस्ट?
इस दौरान अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) द्वारा बताया गया कि वह 24,500 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट करेगी और अडानी ग्रुप (Adani Group) में शामिल सभी कंपनियों में यह सबसे ज्यादा है. कंपनी द्वारा यह इन्वेस्टमेंट अगले 5 से 7 सालों के दौरान एक 3 विभिन्न भागों में की जाएगी. इसके साथ ही अडानी कोनैक्स (Adani Connex) द्वारा अगले 7 सालों के दौरान 13,200 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट करेगी और साथ ही अम्बुजा सीमेंट (Ambuja Cement) ने घोषणा की है कि कंपनी सीमेंट बनाने वाली 3 इकाइयों में 3500 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट करेगी. इसके साथ ही अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) ने कहा है कि वह अगले 8 सालों में 1568 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट करेगी.

तमिलनाडु है अत्यंत महत्त्वपूर्ण
इन सभी समझौतों पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टेलिन की मौजूदगी में हस्ताक्षर किये गए हैं. मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के उद्योग मंत्री TRB रजा और अडानी पोर्ट्स एवं SEZ (विशेष इकॉनोमिक जोन) के मैनेजिंग डायरेक्टर करन अडानी (Karan Adani) और कैबिनेट के मंत्री और अन्य सचिव भी शामिल थे. करन अडानी (Karan Adani) ने तमिलनाडु को स्थिरता, अच्छे उद्योगों के इकोसिस्टम, एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षित आस-पड़ोस वाला राज्य बताया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में बहुत कुशल वर्कफोर्स मौजूद है, जिसमें देश के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले महिलाओं की संख्या भी सबसे ज्यादा है. अडानी पोर्ट्स एवं SEZ फिलहाल कट्टुपल्ली और एन्नोर बंदरगाहों से काम करता है और अब तक कंपनी तिरुवुल्लार जिले में 3733 करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर चुकी है.
 
यह भी पढ़ें: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने में श्रीलंका की मदद करेगा भारत, क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

21 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

21 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago