✕

होम / बिजनेस / एशिया का रईस नंबर 1 कौन? अब बदल गया है इस सवाल का जवाब

एशिया का रईस नंबर 1 कौन? अब बदल गया है इस सवाल का जवाब

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में फिर से उलटफेर जारी है. गौतम अडानी इस लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लंबे अंतराल के बाद गौतम अडानी (Gautam Adani) आख़िरकार दौलत के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से आगे निकल गए हैं. इसी के साथ उनके सिर एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज भी सज गया है. Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, अडानी की दौलत एक दिन में 5.45 अरब डॉलर बढ़कर 111 अरब डॉलर पहुंच गई है. वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं. जबकि एशिया में सबसे रईस का खिताब वापस उनके पास आ गया है. 

एक दिन में सबसे ज्यादा कमाए 
मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 109 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं. गौतम अडानी शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कारोबारी रहे. उन्होंने इस साल अपनी नेटवर्थ में 26.8 अरब डॉलर जोड़े हैं. बता दें कि पिछले साल जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अडानी के बुरे दिन शुरू हो गए थे. उनकी कंपनियों के शेयर लगातार लुढ़क रहे थे और उनकी दौलत का पहाड़ भी दरकता जा रहा था. दौलत के मामले में मुकेश अंबानी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है.

अडानी के शेयरों में आई बहार
अडानी की लिस्टेड कंपनियों के शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए. ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर करीब 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,416 रुपए पर बंद हुए. अडानी पोर्ट्स के शेयर 4% से अधिक के उछाल के साथ 1,439 रुपए, अडानी पावर करीब 9 प्रतिशत की मजबूती के साथ 760 रुपए पर बंद हुआ. इसी तरह, अडानी टोटल गैस, अडानी विल्मर, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, एनडीटीवी, अंबूजा सीमेंट और एसीसी में भी तेजी देखने को मिली. 

टॉप-10 का ऐसा है हाल 
अडानी की दौलत में जहां शुक्रवार को सबसे ज्यादा उछाल आया. वहीं, अमेरिका के माइकल डेल की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. डेल एक ही झटके में 11.7 अरब डॉलर गंवाकर अमीरों की लिस्ट में 11वें से 13वें नंबर पर फिसल गए. दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में से आठ की नेटवर्थ में शुक्रवार को तेजी आई. फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट 207 अरब डॉलर के साथ दुनिया के रईस नंबर 1 बने हुए हैं. टेस्ला के मालिक एलन मस्क 203 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे और जेफ बेजोस 199 अरब डॉलर की दौलत के साथ तीसरे नंबर पर हैं. Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग चौथे स्थान पर हैं. उनके पास 166 अरब डॉलर की संपत्ति है. 5वें नंबर पर लैरी पेज हैं, उनकी 153 अरब डॉलर है. बिल गेट्स 152 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे, सर्गेई ब्रिन 145 अरब डॉलर की दौलत के साथ सातवें, स्टीव बालमर (144 अरब डॉलर) आठवें, वॉरेन बफे (137 अरब डॉलर) नौवें और लैरी एलिसन दसवें नंबर पर हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 132 अरब डॉलर है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

16 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago