होम / बिजनेस / सीमेंट का किंग कौन? इस सवाल के जवाब में अपना नाम सुनना चाहते हैं Adani, अब चलेंगे ये दांव  

सीमेंट का किंग कौन? इस सवाल के जवाब में अपना नाम सुनना चाहते हैं Adani, अब चलेंगे ये दांव  

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर खत्म होने के बाद गौतम अडानी ने अपनी विस्तार की योजनाओं पर ध्यान देना शुरू कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सीमेंट कारोबार (Cement Business) का किंग बनने के लिए गौतम अडानी (Gautam Adani) फिर एक दांव खेलने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी की नजर कर्ज के बोझ में दबी वदराज सीमेंट (Vadraj Cement) पर है. हालांकि, यह दौड़ उनके लिए आसान नहीं होने वाली, क्योंकि सज्जन जिंदल की कंपनी JSW सीमेंट और Arcelor Mittal Group भी वदराज सीमेंट को खरीदना चाहते हैं. इस कंपनी को इन्सॉलवेंसी और बैंकरप्सी कोड (IBC) की प्रक्रिया के तहत बेचा जाएगा. 

मुश्किलों भरा इतिहास
वदराज सीमेंट (Vadraj Cement) का इतिहास मुश्किलों से भरा रहा है. 2018 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने Beumer Technology India के बाकाया का भुगतान नहीं करने के लिए कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी. बताया जाता है कि अदालत वदराज सीमेंट की एसेट बेचने की प्रक्रिया से काफी निराश हो गई थी, इसलिए उसने कंपनी के कर्ज समाधान प्रक्रिया को आईबीसी को ट्रांसफर करने पर सहमति जताई. 4 सितंबर को हाई कोर्ट ने इस मामले को NCLT यानी नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल को भेज दिया था.

कितना है कंपनी पर कर्ज?
वदराज सीमेंट के ऊपर कुल 7000 करोड़ रुपए का कर्ज है. कंपनी के कर्जदाताओं में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक और यस बैंक शामिल है. वदराज सीमेंट के पास प्रति दिन 10 हजार टन उत्पादन की क्षमता है. गौरतलब है कि गौतम अडानी सीमेंट कारोबार में अपने पैर जमाना चाहते हैं, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने उनकी योजना पर ब्रेक लगा दिया था. इस रिपोर्ट के बाद अडानी ने विस्तार पर फोकस करने के बजाए कर्ज चुकाने को तवज्जो दी थी. अब जब स्थिति काफी हद तक समय हो गई है, तो वह पुराने सपने को पूरा करने में जुट गए हैं.

यहां भी लगा सकते हैं दांव
हाल ही में खबर आई थी कि अडानी समूह CK बिरला ग्रुप की कंपनी ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement Ltd) में हिस्सेदारी खरीद सकता है. दोनों पक्षों में डील को लेकर बातचीत चल रही है. खबर के मुताबिक, ओरिएंट सीमेंट के प्रमोटर सीके बिड़ला अपनी स्टॉक मार्केट में लिस्टेड सीमेंट कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं और अडानी समूह से उनकी बातचीत चल रही है. जून तिमाही तक ओरिएंट सीमेंट में सीके बिड़ला की 37.9 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. इससे पहले, अडानी ग्रुप ने सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण किया था. अडानी सीमेंट की कुल सीमेंट क्षमता 110 मिलियन टन है. इस लिहाज से समूह सीमेंट सेक्टर में दूसरे नंबर पर है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

6 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

7 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

9 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें