होम / बिजनेस / 'कमजोर' Disney+ को अपना बनाकर Adani देने जा रहे हैं Ambani को सीधी चुनौती!

'कमजोर' Disney+ को अपना बनाकर Adani देने जा रहे हैं Ambani को सीधी चुनौती!

डिज्नी प्लस हॉटस्टार अपने भारतीय कारोबार को बेचकर जाना चाहती है. खबरों के अनुसार, उसे अपना बनाने वालों की दौड़ में गौतम अडानी भी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को सीधी टक्कर देने का मन बना लिया है. ये टक्कर वीडियो स्ट्रीमिंग सेक्टर में होगी. दरअसल, अंबानी के वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप जियोसिनेमा ने कई कंपनियों का गणित बिगाड़ दिया है, इस लिस्ट में डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का नाम भी शामिल है. इस कंपनी का सब्सक्राइबर बेस लगातार कमजोर हो रहा है. ऐसे में वो अपना भारतीय कारोबार बेचने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी Disney+ Hotstar को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से दोनों पक्षों में डील को लेकर बातचीत भी चल रही है.

ये भी हैं दौड़ में शामिल
वैसे, Disney+ के भारतीय कारोबार को खरीदने वालों की दौड़ में सन टीवी नेटवर्क ओनर कलानिधि मारन और दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन (Blackstone) भी शामिल है. लेकिन माना जा रहा है कि अडानी इस दौड़ में सबसे आगे निकल सकते हैं. यदि ऐसा होता है, तो अडानी अंबानी को सीधी टक्कर देंगे. बता दें कि पिछले कुछ वक्त से डिज्नी प्लस हॉटस्टार के सब्सक्राइबर घट रहे हैं. इसलिए कंपनी अपना कारोबार बेचकर भारत से निकलने की कोशिश में है. अडानी समूह (Adani Group) की तरफ से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

इस तरह लगा बड़ा झटका
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने स्पोर्ट्स इवेंट की वीडियो स्ट्रीमिंग से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. इस 'पहचान' से कंपनी को अच्छा-खासा आर्थिक फायदा हो रहा था, लेकिन अंबानी के Jio ने उसका खेल बिगाड़ दिया. पिछले साल जियो ने फीफा वर्ल्ड कप और क्रिकेट मैचों की फ्री स्ट्रीमिंग की, जिसकी वजह से Disney+ को बड़ा झटका लगा. वैसे, एशिया कप और क्रिकेट वर्ल्ड कप के राइट डिज्नी प्लस हॉटस्टार के खाते में हैं, लेकिन कंपनी अब भारत में कारोबार करने के मूड में नजर नहीं आ रही. Disney+ को समझ आ गया है कि सस्ते की जंग में उसका अंबानी से पार पाना लगभग नामुमकिन है.  

अडानी क्यों लगाना चाहते हैं दांव?
अब एक सवाल ये भी उठता है कि आखिर गौतम अडानी को वीडियो स्ट्रीमिंग सेक्टर से प्यार कैसे हो गया? इस 'प्यार' की सबसे बड़ी वजह है भारत में वीडियो देखने वालों की संख्या. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल और इंटरनेट यूजर्स वाला देश माना जाता है. पिछले कुछ समय से यहां स्मार्टफोन और इंटरनेट यूजर्स की संख्या में जबरदस्त इजाफा हो रहा है. खाली समय में लोग मोबाइल पर नजरें गड़ाना ज्यादा पसंद करते हैं. खासकर कोरोना काल के बाद से OTT पर मौजूद सामग्री के कद्रदान बढ़े हैं और इस संख्या के आगे भी बढ़ने की उम्मीद है. ऐसे में इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों की कमाई भी बढ़ेगी, यही वजह है कि अडानी भी यहां पैर जमाकर मोटी कमाई करना चाहते हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago