✕

होम / बिजनेस / गौतम अडानी को बड़ी राहत, अमेरिका में रिश्वत मामले में मिली क्लीन चिट

गौतम अडानी को बड़ी राहत, अमेरिका में रिश्वत मामले में मिली क्लीन चिट

अमेरिका में रिश्वत मामले की स्वतंत्र जांच में अडानी ग्रीन को क्लीन चिट मिली है. सभी आरोप निराधार पाए गए हैं और किसी तरह की अनियमितता सामने नहीं आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज कारोबारी अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) को अमेरिका में चल रहे रिश्वत मामले में बड़ी राहत मिली है. कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि एक स्वतंत्र समीक्षा में उसके खिलाफ कोई अनियमितता नहीं पाई गई है. अडानी ग्रुप ने सभी आरोपों को निराधार बताया है. आइए जानते हैं आखिर के पूरा मामला क्या था और कंपनी की ओर से क्या जानकारी सामने आई है?

क्या थे आरोप?

जानकारी के अनुसार नवंबर 2024 में अमेरिकी अधिकारियों ने अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और अडानी ग्रीन के प्रबंध निदेशक विनीत एस. जैन पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने एक भारतीय बिजली परियोजना के अनुबंध को पाने के लिए अधिकारियों को घूस दी. साथ ही उन पर यह भी आरोप था कि उन्होंने अमेरिकी निवेशकों को फंडिंग जुटाते समय गुमराह किया. इन आरोपों के तहत अडानी ग्रुप पर कथित रूप से 236 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगा था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी ने जनवरी 2025 में एक स्वतंत्र लॉ फर्म को जांच के लिए नियुक्त किया था.

स्वतंत्र समीक्षा में नहीं मिला कुछ भी गलत

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस स्वतंत्र जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि अडानी ग्रीन या उसकी सहयोगी कंपनियों द्वारा किसी भी नियम या कानून का उल्लंघन नहीं हुआ है. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह आगे भी सभी नियमों और कायदों का पालन करती रहेगी. अडानी ग्रुप ने उम्मीद जताई कि इन आरोपों का उसकी कारोबारी छवि और संचालन पर कोई दीर्घकालिक असर नहीं पड़ेगा. बता दें, फरवरी 2025 में अमेरिकी बाजार नियामक संस्था ने भारत में अधिकारियों से जांच में सहयोग मांगा था, ताकि इस मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके.

विनीत जैन का कार्यकाल बढ़ाया

आरोपों के बावजूद अडानी ग्रीन ने अपने मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत एस. जैन के कार्यकाल को बढ़ा दिया है. उन्हें 10 जुलाई 2025 से अगले पांच वर्षों के लिए पुनः नियुक्त किया गया है. कंपनी ने उनके पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल को "शानदार" बताते हुए कहा कि जैन ने अडानी ग्रीन को ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 minute ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

49 minutes ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

2 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

2 hours ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

2 hours ago

बड़ी खबरें