✕

होम / बिजनेस / कारोबार बढ़ाने में जुटे Adani का अब इस कंपनी पर आया दिल, क्या सरकार पूरी करेगी इच्छा?

कारोबार बढ़ाने में जुटे Adani का अब इस कंपनी पर आया दिल, क्या सरकार पूरी करेगी इच्छा?

गौतम अडानी अपने कारोबार को बढ़ाने में जुटे हुए हैं. हिंडनबर्ग का प्रभाव खत्म होते ही वह पुराने वाले रूप में लौट आए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गौतम अडानी (Gautam Adani) इस समय अपने दो कारोबारों पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. पहला एयरपोर्ट और दूसरा पोर्ट. एक तरफ जहां समूह देश के कई और हवाईअड्डे अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहता है. वहीं, पोर्ट कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उसकी इच्छा एक सरकारी कंपनी को अपना बनाने की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम अडानी के बेटे करण अडानी ने इस बारे में अपनी इच्छा भी प्रकट की है. उन्होंने कहा है कि यदि वैल्यूएशन सही रहता है, तो हम इस कंपनी को अपना बनाना चाहेंगे.    

खास रणनीतिक महत्व
अडानी समूह की सरकारी कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India) पर नज़र है. करण अडानी का कहना है कि हमारी दिलचस्पी इस कंपनी में है, लेकिन सही वैल्यूएशन लगाए जाने पर ही. करण ने आगे कहा कि CONCOR का अपनी पोजिशन और आईसीडी लोकेशन की वजह से खास रणनीतिक महत्व है. यह कंपनी हमारे पोर्टफोलियो में अधिक वैल्यू जोड़ सकती है. सही मैल्यू लगाए जाने पर हम इस कंपनी को लेकर इच्छुक हैं. 

सरकार की इतनी हिस्सेदारी
अब सरकार अडानी की यह इच्छा पूरी करती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी. वैसे, खबर यह भी है कि सरकार CONCOR में हिस्सेदारी घटाने को लेकर ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. मार्च तिमाही तक इस कंपनी में सरकार की कुल हिस्सेदारी 54.80 प्रतिशत थी. सरकार इसमें से 30.80 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है. हालांकि, फ़िलहाल सरकार इसके मूड में दिखाई नहीं दे रही है. CONCOR में एलआईसी ने भी पैसा लगाया है.

शेयर बाजार में ऐसा है हाल
CONCOR के स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो शुक्रवार को कंपनी के शेयर गिरावट के साथ 1,051.40  रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक ये शेयर 22.09% और पिछले एक साल में 53.56% चढ़ चुका है. वहीं, अडानी पोर्ट्स के शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली. यह बढ़त के साथ 1,485 रुपए पर पहुंच गया है. बीते एक साल में अडानी की इस कंपनी के शेयर 103.13% चढ़ चुके हैं. इस साल अब तक यानी जनवरी से लेकर 14 जुलाई तक इसने 41.72% का रिटर्न दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.