होम / बिजनेस / टॉप 15 अरबपतियों में शामिल हुए Gautam Adani, Mukesh Ambani से बस इतना हैं दूर!

टॉप 15 अरबपतियों में शामिल हुए Gautam Adani, Mukesh Ambani से बस इतना हैं दूर!

Gautam Adani दुनिया के टॉप 15 अरबपतियों में शामिल हो चुके हैं और Mukesh Ambani से वह केवल 8.9 बिलियन डॉलर्स दूर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) के अध्यक्ष गौतम अडानी को लेकर इस वक्त एक काफी अच्छी खबर सामने आ रही है. एक ही बार में गौतम अडानी की संपत्ति में 12.3 बिलियन डॉलर्स की वृद्धि देखने को मिली है और सबसे अमीर भारतीय व्यक्ति की दौड़ में वह मुकेश अंबानी के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. गौतम अडानी की नेटवर्थ 82.50 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गई है. 

Gautam Adani बनेंगे सबसे अमीर भारतीय?
इसके साथ ही गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के टॉप 15 अरबपतियों की सूची में भी शामिल हो चुके हैं और सबसे अमीर भारतीय एवं एशियाई व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से वह केवल 8.9 बिलियन डॉलर्स दूर हैं. आपको बता दें कि उपलब्ध डेटा के अनुसार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 91.4 बिलियन डॉलर्स है. अडानी ग्रुप (Adani Group) के स्टॉक्स में आज भी लग्बह्ग 19% की तेजी देखने को मिली है जिसके बाद पिछले तीन दिनों के भीतर कंपनी के शेयरों की कीमत में अभी तक लगभग 59% की वृद्धि हो चुकी है और इन स्टॉक्स में हुई ये वृद्धि भी अडानी की संपत्ति में हुए इजाफे के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं.  

15 लाख करोड़ पार Gautam Adani
अगर दुनिया के टॉप 15 अरबपतियों की बात करें तो इस लिस्ट में गौतम अडानी (Gautam Adani) अभी स्पेनिश अरबपति अमानिको ओर्टेगा (Amanica Ortega), अमेरिकी अरबपति वाल्टन जिम (Waltons Jim), रॉब, और ऐलिस (Alice) से पीछे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपने सर्वाधिक उच्च स्तर पर गौतम अडानी के पास 150 बिलियन डॉलर्स की संपत्ति मौजूद थी. आज अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के स्टॉक में वृद्धि के बाद अडानी ग्रुप की संपत्ति 15 लाख करोड़ के पार पहुंच गई और जनवरी में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के जारी होने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है. 

SEBI पर शक न करे Apex Court
आपको बता दें कि अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग (Hindenburg) द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group) को लगभग 150 बिलियन का नुक्सान उठाना पड़ा था. जिसके बाद भारतीय मार्केट रेगुलेटर SEBI द्वारा इस मामले की जांच की जा रही थी और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में फैसले को सुरक्षित कर लिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी माना है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट को हकीकत के बयान के रूप में समझा नहीं जाना चाहिए और साथ ही यह भी कहा कि सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की वजह से एपेक्स कोर्ट (Apex Court) को SEBI द्वारा की गई जांच पर शक नहीं करना चाहिए. 
 
यह भी पढ़ें: Elon Musk को क्यों पड़ी 1 बिलियन डॉलर्स की जरूरत, क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago