✕

होम / बिजनेस / अडानी की दौलत का पहाड़ हुआ और ऊंचा, बाजार में तेजी से चंद घंटों में भर गई झोली  

अडानी की दौलत का पहाड़ हुआ और ऊंचा, बाजार में तेजी से चंद घंटों में भर गई झोली  

शेयर बाजार में आई तेजी से गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ है. उन्होंने पिछले 24 घंटों में ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अरबपति कारोबारी और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की दौलत का ग्राफ चढ़ गया है. शेयर बाजार में आई तेजी से अडानी ने बीते 24 घंटों में 4.35 अरब डॉलर की कमाई की है. इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ बढ़कर 101 अरब डॉलर पहुंच गई है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप 20 में शामिल अरबपतियों में से अडानी पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दूसरे शख्स हैं.

हुआंग ने सबसे ज्यादा कमाए
एनवीडिया के फाउंडर एवं सीईओ जेंसन हुआंग ने मंगलवार को 4.36 अरब डॉलर कमाए, जबकि अडानी ने अपनी नेटवर्थ में 4.35 अरब डॉलर जोड़े. इस दौरान, देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी तेजी देखने को मिली. उनकी नेटवर्थ 2.12 अरब डॉलर के इजाफे क साथ 106 अरब डॉलर पहुंच गई है. इस साल अब तक की बात करें, तो अंबानी की नेटवर्थ में 9.90 अरब डॉलर की तेजी आई है.  वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अंबानी 14वें और अडानी 16वें नंबर पर हैं. अडानी ने इस साल अब तक 16.3 अरब डॉलर कमाए हैं. अंबानी और अडानी की नेटवर्थ में अब महज 5 अरब डॉलर का फासला रह गया है.

कौन, कितना धनवान? 
उधर, एलन मस्क ने भी बीते 24 घंटों में 2.66 अरब डॉलर की कमाई की है. इसी के साथ उनकी नेटवर्थ बढ़कर 259 अरब डॉलर पहुंच गई है. वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं. दूसरे नंबर पर META के सीईओ मार्क जकरबर्ग हैं. उनके पास 210 अरब डॉलर की संपत्ति है. तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस (206 अरब डॉलर),चौथे नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट (191 अरब डॉलर), पांचवें नंबर पर लैरी एलिसन पांचवें (185 अरब डॉलर), छठे नंबर पर बिल गेट्स (161 अरब डॉलर), सातवें नंबर पर लैरी पेज (149 अरब डॉलर), आठवें नंबर पर स्टीव बाल्मर (144 अरब डॉलर), नौवें नंबर पर वॉरेन बफे (143 अरब डॉलर) और 10वें नंबर पर सर्गेई ब्रिन 140 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

40 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

16 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

16 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

40 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago