✕

होम / बिजनेस / वायनाड हादसे पर मदद के लिए आगे आए गौतम अडानी, राहत कोष में दिए इतने करोड़

वायनाड हादसे पर मदद के लिए आगे आए गौतम अडानी, राहत कोष में दिए इतने करोड़

केरल के वायनाड में सोमवार देर रात लैंडस्लाइड हुई. लैंडस्लाइड में मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांव बह गए. मरने वालों की संख्या 150 से ज्यादा हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केरल के वायनाड (Wayanad Landslides) में तेज बारिश के बाद आए लैंडस्लाइड के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस बीच पीड़ितों की मदद के लिए अदाणी ग्रुप आगे आया है. देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक और दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने केरल के वायनाड में हुए प्राकृतिक हादसे पर दुख जाहिर किया है. इसके साथ ही गौतम अदाणी ने केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है, ताकि लैंडस्लाइड से प्रभावित लोगों की मदद की जा सके.

अडानी ने एक्स पर किया ये अपडेट

गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. गौतम अदाणी ने कहा कि हम इस मुश्किल वक्त में केरल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है और जो लैंडस्लाइड से प्रभावित हुए हैं. हमें उम्मीद है कि हमारा योगदान कुछ हद तक उनके दर्द को कम करने में मददगार साबित होगा. साथ ही इससे राहत प्रयासों में भी मदद मिलेगी.

180 से ज्यादा लोगों की मौत

बता दें कि केरल की वायनाड में 30 जुलाई की सुबह भूस्खलन हुआ, जिससे अब तक 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में वायनाड हादसे पर बताया कि एनडीआरएफ की चार टीम, आर्मी के चार कालम, नेवी की एक टीम, तटरक्षक बलों की तीन यूनिट, अग्निशमन सेवाओं, राज्य पुलिस स्थानीय इमरजेंसी रिस्पांस टीम समेत लगभग 1,200 कर्मी राहत और बचाव अभियान में 24 घंटे कार्य कर रहे हैं. राज्य सरकार को 145 करोड़ की राशि भी प्रदान कराई गई है. 

हजारों लोग हुए प्रभावित

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना की मदद लेने की जरूरत पड़ गई. लैंडस्लाइड से प्रभावित हुए इलाकों से 1 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए हैं, लेकिन अभी भी आशंका है कि सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं. सेना के साथ मिलकर अन्य सरकारी एजेंसियां प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव के काम में लगी हुई हैं. ऐसी आशंका है कि जान-माल के नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

केरल में बना रहे हैं ऐसा बंदरगाह

अडानी समूह के हवाई जहाज से लेकर बंदरगाह तक विभिन्न क्षेत्रों में पसरे कारोबार में केरल महत्वपूर्ण बनकर उभरा है. अडानी समूह केरल में देश का पहला डीप-सी ट्रांसशिपमेंट पोर्ट बना रहा है. यह पोर्ट विझिंजम में बन रहा है और इसमें 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है. इस पोर्ट को अडानी समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन डेवलप कर रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

12 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

13 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

13 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

7 hours ago