होम / बिजनेस / शेयरों में आए उछाल की बदौलत फिर Top 20 में पहुंचे Gautam Adani!

शेयरों में आए उछाल की बदौलत फिर Top 20 में पहुंचे Gautam Adani!

अडानी ग्रुप (Adani Group) के 10 लिस्टेड स्टॉक्स की मार्केट कैपिटल (m-cap) में 1 लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा की वृद्धि हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कभी SEBI द्वारा की जा रही अडानी-हिंडनबर्ग (Adani-Hindenburg Case) मामले की जांच की बदौलत तो कभी किसी डील या फिर किसी विवाद में अपना नाम आने की बदौलत इस साल की शुरुआत से ही अडानी ग्रुप (Adani Group) और गौतम अडानी (Gautam Adani) लगातार ख़बरों का हिस्सा बने ही हुए हैं. अब हाल ही में गौतम अडानी (Gautam Adani) एक बार फिर से खबरों का हिस्सा बन रहे हैं और इस बार वजह बेहद खास है. 

Gautam Adani की संपत्ति में हुआ इजाफा
खबर आ रही है कि हाल ही में गौतम अडानी (Gautam Adani) की अध्यक्षता वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) के 10 लिस्टेड स्टॉक्स की मार्केट कैपिटल (m-cap) में 1 लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा की वृद्धि हुई है जिसकी बदौलत गौतम अडानी एक बार फिर दुनिया के टॉप 20 अरबपतियों (Top 20 Billionaire in World ) की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी, भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और आज एक ही दिन में उनकी संपत्ति में 6.5 बिलियन डॉलर्स का जबरदस्त इजाफा हुआ है जिसके बाद उनके पास  मौजूद कुल संपत्ति की कीमत 66.7 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गई है. संपत्ति में हुई इस वृद्धि के बाद वह जूलिया फ्लेशर कोच और उनके परिवार के साथ-साथ चीन के जोंग शानशन और अमेरिका के चार्ल्स कोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गए हैं.

बढ़ी संपत्ति पर अभी भी पीछे हैं Adani
आपको बता दें कि इससे पहले गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 22वें स्थान पर मौजूद थे. हालांकि अडानी ग्रुप (Adani Group) के अध्यक्ष की संपत्ति में वृद्धि हुई है, लेकिन इस साल की शुरुआत में गौतम अडानी के पास मौजूद संपत्ति में अभी भी 53.80 बिलियन की कमी है. अडानी की संपत्ति में मौजूद इस कमी के पीछे प्रमुख रूप से हिंडनबर्ग का ही हाथ मौजूद है. दरअसल इस साल की शुरुआत में अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग के द्वारा एक रिपोर्ट जारी कर गोतम अडानी और अडानी ग्रुप के खिलाफ स्टॉक मैनीपुलेशन, जालसाजी, फ्रॉड और स्टॉक की ओवरप्राइसिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे और अडानी ग्रुप ने इस सभी आरोपों को झुठलाते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया था.

4 दिन में 1 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि
जनवरी में अडानी ग्रुप के खिलाफ रिलीज हुई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप को लगातार लगभग 100 बिलियन डॉलर्स जितना नुक्सान उठाना पड़ा और इसकी वजह से गौतम अडानी (Gautam Adani), जो जनवरी में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे, अब नवंबर में गौतम अडानी दुनिया के टॉप 20 अरबपतियों की लिस्ट में वापस शामिल हुए हैं. कल अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 11 लाख करोड़ रुपयों पर पहुंच गई जबकि हफ्ते भर पहले यह 10 लाख करोड़ रुपए हुआ करती थी. इस डेटा को देखने के बाद हम यह कह सकते हैं कि सिर्फ 4 दिनों के दौरान कंपनी की मार्केट कैपिटल में लगभग 1 लाख करोड़ रुपयों की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है.
 
यह भी पढ़ें: किस डील की बदौलत 3% उछले Zomato Ltd के Shares, क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

3 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

4 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago