होम / बिजनेस / अच्छे दिन इसे ही कहते हैं: एशिया के नंबर 1 रईस बने Adani, मुकेश अंबानी से छीना ताज  

अच्छे दिन इसे ही कहते हैं: एशिया के नंबर 1 रईस बने Adani, मुकेश अंबानी से छीना ताज  

गौतम अडानी के अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है. वह मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए 2024 की शुरुआत शानदार रही है. नए साल में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने के साथ ही अडानी को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब वापस मिल गया था. उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से यह ताज छीन लिया है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के पहले तक अडानी एशिया के नंबर 1 रईस कारोबारी थी, लेकिन रिपोर्ट के असर से उनकी दौलत का पहाड़ दरकता गया और मुकेश अंबानी ने यह ख़िताब अपने नाम पर लिया. अब अडानी वापस एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. 

अंबानी की दौलत हुई कम
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी 97.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 12वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि मुकेश अंबानी खिसककर 13वें स्थान पर चले गए हैं. अंबानी की कुल संपत्ति 97 अरब डॉलर है. अडानी और अंबानी की दौलत में यह अंतर कुछ ही दिनों में आया है. साल के पहले 4 दिनों में अडानी ने कमाई के मामले में दुनिया के सभी अमीरों को पीछे छोड़ दिया है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, इस साल अब तक गौतम अडानी की संपत्ति 13.3 अरब डॉलर बढ़ी है. इसमें से 7.67 अरब डॉलर तो उन्होंने गुरुवार को ही कमा लिए हैं.

Arnault ने ज्यादा गंवाया
दरअसल, अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में उछाल आया है और गौतम अडानी की संपत्ति भी बढ़ी है. अडानी इस साल अब तक के टॉप गेनर हैं, जबकि 2023 के वह टॉप लूजर थे. पिछले साल के टॉप गेनर रहे एलन मस्क (Elon Musk) इस साल अब तक के दूसरे टॉप लूजर बन गए हैं. उन्होंने पिछले 4 दिनों में 9 अरब डॉलर गंवाए हैं. वहीं, फ्रेंच कारोबारी Bernard Arnault सबसे ज्यादा गंवाने वाले अरबपति बन गए हैं. उन्हें इस साल अब तक 10.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ घटकर 168 अरब डॉलर रह गई है. 

राहत से बढ़ा विश्वास
गौतम अडानी दौलत के मामले में पिछले साल टॉप लूजर रहे थे. उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा दौलत गंवाई थी. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, पिछले साल अडानी की नेटवर्थ में 36.3 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई, जो दूसरे अरबपतियों के मुकाबले ज्यादा थी. जबकि इस साल की शुरुआत उन्होंने दूसरों से ज्यादा कमाई के साथ की है, यानी वह टॉप गेनर बन गए हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अडानी समूह के निवेशकों का विश्वास बढ़ा है. साथ ही नए निवेशक भी अडानी समूह में पैसा लगाने के लिए आकर्षित होंगे. ऐसे में यह साल समूह के लिए काफी अच्छा रहा सकता है. यह भी संभव है कि पिछले साल गौतम अडानी ने जितना गंवाया, उससे ज्यादा वह इस साल कमा लें. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

12 minutes ago

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

3 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

17 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

18 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

19 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

12 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

3 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

3 hours ago