होम / बिजनेस / सीमेंट सेक्टर पर मजबूत पकड़ चाहते हैं Adani, अब इस कंपनी को बना डाला अपना

सीमेंट सेक्टर पर मजबूत पकड़ चाहते हैं Adani, अब इस कंपनी को बना डाला अपना

गौतम अडानी ने सीमेंट सेक्टर की एक और कंपनी को अपना बना लिया है. पिछले साल भी उन्होंने एक बड़ी डील फाइनल की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) ने 2024 की शुरुआत में ही अपने लक्ष्य की तरफ बड़ा कदम उठाया है. तमाम क्षेत्रों में अपनी बादशाहत कायम कर चुके अडानी सीमेंट सेक्टर (Cement Sector) का किंग बनना चाहते हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने लक्ष्य की तरफ बढ़ते उनके कदमों पर ब्रेक लगा दिया था, लेकिन जैसे ही रिपोर्ट का प्रभाव खत्म हुआ, अडानी फिर से पुराने रंग में नजर आने लगे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड (ACC Limited) ने एक नई डील फाइनल की है. 

इतने करोड़ में हुई डील
एसीसी लिमिटेड (ACC Limited) की तरफ से बताया गया है कि उसने एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (ACCPL) में 55 प्रतिशत और हिस्सेदारी खरीद ली है. एसीसी ने यह हिस्सेदारी 775 करोड़ रुपए में एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स के मौजूदा प्रमोटर से खरीदी है. इसी के साथ ACC लिमिटेड के पास अब एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स का पूरा स्वामित्व आ गया है. एसीसी लिमिटेड के पास एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स में पहले से 45 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. बता दें कि पिछले साल भी अडानी ने सीमेंट कारोबार को लेकर कुछ सौदे किए थे.

ये भी पढ़ें - बस कुछ पल की खुशी: Adani को गद्दी से उतार Ambani फिर बने एशिया के नंबर 1 रईस 

मजबूत होगी कंपनी की स्थिति
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस डील से ACC और उसकी पैरेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स को उत्तर भारत के आकर्षक सीमेंट मार्केट में अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी. एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (ACCPL) की हिमाचल प्रदेश में 1.3 MTPA सीमेंट कैपेसिटी है. जबकि इसकी सहायक कंपनी एशियन फाइन सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (AFCPL) का पंजाब में 1.5 MTPA सीमेंट कैपेसिटी वाला प्लांट है. इस रणनीतिक डील से अब एसीसी की सीमेंट कैपेसिटी में इजाफा हो गया है. कंपनी की सीमेंट कैपेसिटी 38.55 MTPA हो गई है. 

इसे भी बना चुके हैं अपना
अडानी समूह सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sanghi Industries Ltd) को भी अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर चुका है. समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) ने पिछले महीने ही सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का अधिग्रहण पूरा किया था. यह डील 5185 करोड़ रुपए की एंटरप्राइज वैल्यू पर हुई थी. इसके तहत अंबुजा सीमेंट्स ने सांघी इंडस्ट्रीज के 14 करोड़ शेयर खरीदे हैं. इसके साथ ही कंपनी में अंबुजा सीमेंट्स की हिस्सेदारी 54.51 प्रतिशत हो गई है. इससे पहले सांघी इंडस्ट्रीज की कमान रवि सांघी एंड फैमिली के पास थी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस अधिग्रहण के जरिए अडानी समूह 2028 तक 140 एमटीपीए सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी के लक्ष्य को समय से पहले हासिल कर सकता है. डील पर सहमति बनने पर अंबुजा सीमेंट्स के निदेशक करण अडानी (Karan Adani) ने कहा था कि सांघी इंडस्ट्रीज के वर्तमान उत्पादन को अगले दो सालों में बढ़कर 15 मिलियन टन सालाना किया जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

22 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

22 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago