✕

होम / बिजनेस / GAIL को हाइड्रोजन इनोवेशंस के लिए मिला प्रतिष्ठित FIPI अवॉर्ड

GAIL को हाइड्रोजन इनोवेशंस के लिए मिला प्रतिष्ठित FIPI अवॉर्ड

GAIL इंडिया को FIPI ऑयल एंड गैस अवार्ड्स 2023 में प्रतिष्ठित ‘Initiatives in Promoting Hydrogen Company of the Year’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

GAIL इंडिया लिमिटेड को FIPI ऑयल एंड गैस अवार्ड्स 2023 में प्रतिष्ठित ‘Initiatives in Promoting Hydrogen Company of the Year’ का सम्मान मिला है. यह पुरस्कार GAIL के हाइड्रोजन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान और हाइड्रोजन के क्षेत्र में पहल करने के लिए इसके महत्वपूर्ण निवेशों और अनुसंधान एवं विकास (R&D) में उन्नति को मान्यता देने के लिए प्रदान किया गया है. यह पुरस्कार भारत की स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में GAIL की अपार प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जो अभिनव और टिकाऊ ऊर्जा समाधान प्रदान कर रहा है.

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिया अवॉर्ड

GAIL के CMD संदीप कुमार गुप्ता को यह सम्मान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप एस. पुरी ने प्रदान किया. इस मौके पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी और सचिव, MoPNG पंकज जैन, GAIL के फाइनेंस डायरेक्टर आरके जैन, प्रोजेक्ट्सड डायरेक्टर दीपक गुप्ता और ह्यूमन रिसॉर्स डायरेक्टर आयुष गुप्ता भी मौजूद रहे. 

इस प्रोजेक्ट के लिए मिला सम्मान
GAIL को यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के विजापुर में 4.3 TPD ग्रीन हाइड्रोजन पायलट परियोजना को लागू करने के लिए मिला है. यह पायलट परियोजना GAIL की नेट जीरो यात्रा का एक महत्वपूर्ण कदम है और यह भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन (NGHM) के साथ मेल खाती है. यह परियोजना 99.999 प्रतिशत शुद्ध हाइड्रोजन उत्पादन करने के लिए 10 MW प्रोटोन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (PEM) इलेक्ट्रोलाइजर पर आधारित है. यह परियोजना भारत में हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर है. FIPI पुरस्कार उद्योग में उत्कृष्ट पहलों और बदलावों को पहचानते हैं और उन कंपनियों को मान्यता देते हैं जिन्होंने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयास किया है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

4 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

6 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

6 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

6 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

7 hours ago

बड़ी खबरें