✕

होम / बिजनेस / टोल टैक्स पर Gadkari ने कही जनता के 'मन की बात', आप भी करेंगे तारीफ

टोल टैक्स पर Gadkari ने कही जनता के 'मन की बात', आप भी करेंगे तारीफ

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी टोल प्लाजा पर लगने वाली वाहनों की कतारों पर भी चिंता जाहिर की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) अपनी बेवाकी के लिए पहचाने जाते हैं. उन्हें गलत को गलत कहना आता है, फिर भले ही गलती उनके अपने विभाग या सरकार की क्यों न हो. अब उन्होंने टोल टैक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जनता के 'मन की बात' की बात बोलते हुए कहा कि यदि सड़कें अच्छी नहीं हैं. लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो टोल वसूलने पूरी तरह गलत है. 

नाराजगी लाजमी है
एक कार्यक्रम के दौरान, नितिन गडकरी ने खराब सड़कों पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने टोल वसूलने वाली एजेंसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि  यदि अच्छी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं, तो आपको टोल नहीं लेना चाहिए. हम यूजर फीस लेने और अपने हितों की रक्षा के लिए टोल वसूली में जल्दी में रहते हैं. जब किसी सड़क की स्थिति अच्छी नहीं होती, तो मेरे पास कई शिकायतें आती हैं और सोशल मीडिया पर कई पोस्ट देखने को मिलते हैं. अगर आप जहां बहुत अच्छी क्वालिटी की रोड बना रहे हैं, तो वहां आपको यूजर फीस लेना चाहिए. लेकिन यदि आप गड्ढों, मिट्टी की सड़क पर टोल ले रहे हैं, तो यह गलत है. इसके चलते हमें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें - क्या मोदी की नजरों से उतर गए फडणवीस, महाराष्ट्र में चाचा-भतीजा फिर आएंगे साथ?

ऐसे बढ़ेगा टोल कलेक्शन 
गडकरी ने टोल प्लाजा पर लगने वाली कतारों पर भी चिंता जाहिर की. साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) नई व्यवस्था के तहत टोल गेट्स हटाने की तैयारी कर रहा है. जल्द ही सैटेलाइट बेस्ड टोल सिस्टम चालू किया जाएगा. केंदीय मंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग एजेंसियों के अधिकारियों को टोल प्लाजा पर इंतजार करने वालों का दर्द समझना चाहिए. सैटेलाइट बेस्ड टोलिंग की बात करते हुए गडकरी ने कहा कि वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (GNSS) पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन लागू होने पर देश में कुल टोल कलेक्शन कम-से-कम 10,000 करोड़ रुपए बढ़ जाएगा. देशमें कुल टोल कलेक्शन सालाना आधार पर 35% बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 64,809.86 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था. 

ऐसी है सरकार की योजना
इस महीने की शुरुआत में NHAI ने नेशनल हाईवे पर उपग्रह-आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन के कार्यान्वयन के लिए दुनियाभर से रुचि पत्र आमंत्रित किए हैं. इस कवायद का उद्देश्य राजमार्गों पर फिजिकल टोल बूथ खत्म करना और आवाजाही को स्मूद बनाना है. NHAI इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगा. शुरुआत में केवल कमर्शियल व्हीकल्स को यह सुविधा दी जाएगी. इसके तहत टोल प्लाजा के प्रत्येक तरफ कमर्शियल वाहनों के लिए एक लेन समर्पित की जाएगी ताकि वे बिना रुके गुजर सकें. दूसरे चरण में निजी वाहनों को भी इस टोल प्रणाली के अंतर्गत लाया जाएगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

33 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

44 minutes ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

2 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

3 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें