होम / बिजनेस / खालिस्तान की वजह से रुक गया था UK के साथ FTA? वित्त मंत्री ने दिया ये जवाब

खालिस्तान की वजह से रुक गया था UK के साथ FTA? वित्त मंत्री ने दिया ये जवाब

वित्त मंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि दूसरे देशों के साथ भारत की बातचीत और FTA साइन करने की रणनीति बहुत ही अच्छे तरीके से काम कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

PIIE (पीटरसन इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स) मंच पर बोलते हुए भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को बताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच FTA (फ्री ट्रेड अग्रीमेंट) को लेकर बातचीत जारी है. इस बारे में आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि आजकल FTA पर साइन करने की रफ्तार बहुत ज्यादा है.

कम विकसित देशों का रखा है विशेष ध्यान
मीडिया से बातचीत के दौरान आगे उन्होंने बताया कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया, मॉरिशस, जापान, कोरिया, UAE (संयुक्त अरब अमीरात) और ASEAN (दक्षिण पुर्वी एशियाई देशों की एसोसिएशन) के साथ FTA को पूरा कर लिया है. इतना ही नहीं, कम विकसित देशों के लिए भारत ने कोटा-फ्री और टैरिफ-फ्री व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया है.

भारत कर रहा है शानदार काम 

आगे वित्त मंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि दूसरे देशों के साथ भारत की बातचीत और FTA साइन करने की रणनीति बहुत ही अच्छे तरीके से काम कर रही है. हमने ASEAN के साथ समझौता किया है और इस समझौते में वस्तुएं और सुविधाएं दोनों ही शामिल हैं. इतना ही नहीं हमने कोरिया और जापान के साथ भी समझौते पूरे किये हैं. अपनी बातचीत के दौरान उन्होंने आगे कहा कि, भारत के पास 2014 से पहले बहुत से अलग-अलग ग्रुपों और दोतरफा समझौतों के माध्यम से FTA हुआ करता था. लेकिन 2019 से लेकर आजतक हमने लगभग तीन बड़े समझौतों को पूरा किया है. 

खालिस्तानी समर्थकों की वजह से रुक गया था FTA?
आगे जोड़ते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि हमें ब्रिटेन, EU (यूरोपियन यूनियन) और कनाडा के साथ इसी तरीके से आगे बढ़ना चाहिए. फिलहाल हमारे बात करने के दौरान ही इन तीनों देशों के साथ समझौते की बातचीत जारी है. इस मामले पर वित्त मंत्री का बयान तब आया है जब ऐसी रिपोर्टें सामने आयीं थीं जिनमें दावा किया गया था कि खालिस्तान के समर्थकों द्वारा भारतीय हाई कमीशन में की गयी तोड़-फोड़ की ब्रिटेन द्वारा निंदा ना करने की वजह से दोनों देशों के बीच FTA की बातचीत बंद हो गयी है.   

एक साल से जारी है बातचीत
ब्रिटेन के एक मशहूर न्यूजपेपर ने ब्रिटिश सरकार में मौजूद अपने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी थी कि भारतीय सरकार और ब्रिटेन की सरकार के बीच FTA की बातचीत बंद हो गयी है. और साथ ही अपनी रिपोर्ट में न्यूजपेपर ने कहा था कि यह मामला तब तक आगे नहीं बढ़ेगा जब तक ब्रिटिश सरकार खालिस्तानी मूवमेंट की सार्वजनिक तौर पर निंदा नहीं कर देती. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ब्रिटेन और भारत के बीच FTA की बातचीत पिछले साल 17 जून से शुरू हुई थी. 
 
यह भी पढ़ें: Twitter के खिलाफ पराग अग्रवाल समेत गुस्साए कर्मचारियों ने दर्ज किया मुकदमा!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

1 day ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.