✕

होम / बिजनेस / पतंजलि फूड्स पर FSSAI का बड़ा एक्शन, इस प्रोडक्ट के पूरे बैच को वापस लेने का निर्देश

पतंजलि फूड्स पर FSSAI का बड़ा एक्शन, इस प्रोडक्ट के पूरे बैच को वापस लेने का निर्देश

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स पर FSSAI ने एक्शन लिया है. FSSAI द्वारा कंपनी के इस प्रोडक्ट के पूरे बैच को बाजार से वापस लेने का आदेश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने पतंजलि फूड्स कंपनी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. इसके तहत FSSAI ने पतंजलि के लाल मिर्च पाउडर के एक बैच को बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया है. FSSAI ने यह कदम यह खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन न करने के कारण उठाया है.

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 23 जनवरी को एक एक्सचेंज फाइलिंग में इस मामले की जानकारी दी. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि FSSAI ने पतंजलि फूड्स को FSSAI (Contaminants, Toxins and Residues) रेगुलेशन 2011 का पालन न करने के कारण बैच नंबर AJD2400012 में पैक किए गए लाल मिर्च पाउडर को वापस लेने का निर्देश दिया गया है.

कंपनी की कुल आय

FMCG स्टॉक पर कंपनी ने एक साल में 18 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. साथ ही सितंबर तिमाही में पतंजलि फूड्स का नेट प्रॉफिट 21% बढ़कर 308.97 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 254.53 करोड़ रुपये था. वहीं, कंपनी की कुल इनकम इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 8,198.52 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 7,845.79 करोड़ रुपये थी.

भारत की टॉप FMCG कंपनियों में से एक

1986 में स्थापित पतंजलि आयुर्वेद ग्रुप की यह कंपनी, जिसे पहले रुचि सोया के नाम से जाना जाता था, वर्तमान में भारत की प्रमुख FMCG कंपनियों में से एक है. यह फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) और फास्ट-मूविंग हेल्थ गुड्स जैसे व्यवसायों में कार्यरत है. कंपनी खाद्य तेल, एफएमसीजी उत्पाद और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में काम करती है. यह पतंजलि, रुचि गोल्ड और न्यूट्रेला जैसे ब्रांड्स के तहत अपने प्रोडक्ट बेचती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

7 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

9 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

7 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

10 hours ago