✕

होम / बिजनेस / Air India को FSSAI ने भेजा नोटिस, एक यात्री के खाने में मिली थी ब्लेड

Air India को FSSAI ने भेजा नोटिस, एक यात्री के खाने में मिली थी ब्लेड

एयर इंडिया (Air India) को FSSAI ने एक यात्री के खाने में ब्लेड मिलने पर नोटिस जारी किया है. कंपनी को 15 दिन का नोटिस जारी करके उचित सुधार करने के निर्देश दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की ‘एयर इंडिया’ (Air India) एयरलाइन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. दरअसल, एयरलाइन कंपनी को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक फ्लाइट में खाने के सामान में ब्लेड मिलने के मामले में सुधार नोटिस जारी किया है. तो चलिए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

ये है पूरा मामला

जून में एयर इंडिया की बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को जा रही एक फ्लाइट में एक यात्री को परोसे गए खाने में ब्लेड मिली थी, जिसके चलते एफएसएसएई ने एयर इंडिया को नोटिस भेजा है. आपको बता दें, इससे पहले भी कई बार फ्लाइट में पैसेंजर्स द्वारा खाने की घटिया क्वालिटी को लेकर शिकायत की गई है. एयरलाइन के खाने के सामान की सप्लाई ताजसैट्स करती है, ऐसे में  FSSAI ने ताजसैट्स बेंगलुरु में भी निरीक्षण किया था.

15 दिन का नोटिस

खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत अगर खाद्य कारोबार से जुड़ा परिचालक किसी भी नियम का पालन करने में विफल रहा है और उसे उचित अवधि के भीतर जरूरी कदम उठाने की जरूरत है, उसे सुधार नोटिस जारी किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि कंपनी को 15 दिन के अंदर नोटिस का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

ऐसे आया खाने में ब्लेड, कंपनी ने मांगी माफी

एयर इंडिया और उसके खान-पान की आपूर्ति से जुड़े भागीदार ताजसैट्स का स्वामित्व टाटा समूह के पास है. एयरलाइन ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी है. कंपनी ने कहा कि यह घटना उसके कैटरिंग भागीदार ताजसैट्स में उपयोग की जाने वाली सब्जी प्रसंस्करण मशीन से हुई. खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने पाया कि ब्लेड एक स्वचालित सब्जी कटर का था, जो अलग होकर सब्जी के टुकड़े के अंदर फंस गया था.

एफएसएसएआई ने दिए ये निर्देश
इस घटना के बाद एफएसएसएआई ने कंपनी को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ताजसैट्स के निरीक्षण व रखरखाव प्रक्रियाओं को मजबूत करने के साथ एक्स-रे मशीन लगाने और हाथ से सब्जी काटने सहित अन्य सुधार करने के निर्देश दिए हैं. एफएसएसएआई ने हाल ही में इंडिगो को एक सुधार नोटिस जारी किया था.

इसे भी पढ़ें-रेल नेटवर्क से जुड़ी कश्मीर घाटी, रेल मंत्री ने शेयर की दुनिया के सबसे ऊंचे चि‍नाब ब्रिज पर चलती रेल की तस्वीरें

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा