✕

होम / बिजनेस / चाय, साबुन से लेकर कई FMCG प्रोडक्ट्स हो जाएंगे महंगे, जानिए क्यों?

चाय, साबुन से लेकर कई FMCG प्रोडक्ट्स हो जाएंगे महंगे, जानिए क्यों?

FMCG कंपनियां इस महीने से अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. यह बढ़ोतरी कमोडिटी की बढ़ती लागत और सीमा शुल्क में बढ़ोतरी के कारण हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की FMCG कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ाकर ग्राहकों को झटका देने की तैयारी कर रही हैं. दरअसल, इन दिनों रोजर्मारा की चीजें के कीमतों में लगातार फेरबदल हो रहा है. FMCG कंपनियां इस महीने से अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं. यह बढ़ोतरी कमोडिटी की बढ़ती लागत और सीमा शुल्क में बढ़ोतरी के कारण हो रही है. तो आइए जानते हैं ये आखिर ये कौन-सी कंपनियां हैं और ये अपने प्रोडक्ट्स की कीमत में कितना इजाफा करने वाली हैं? 

इतने मंहगे हो जाएंगे प्रोडक्ट्स

इन कंपनियों के अनुसार चाय, खाद्य तेल, साबुन और स्किन क्रीम जैसी चीजें 5-20 प्रतिशत तक महंगी हो जाएंगी. अगर इन कीमतों में बदलाव होता है तो यह पिछले 12 महीनों में सबसे बड़ी कीमत बढ़ोतरी होगी. बता दें, नवम्बर में FMCG बाजार में 4.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी. इसमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की बिक्री में कमी देखी गई. विश्लेषक इस स्थिति में किसी भी तेजी से बढ़ोतरी को लेकर सतर्क हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ी हुई कीमतें और धीमी मांग FMCG की रिकवरी को प्रभावित कर सकते हैं. 

ये कंपनियां करेंगी कीमत में बढ़ोतरी
मीडिया रिपोरट्स के अनुसार जो FMCG कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की कीमत में बढ़ोतरी करने वाली हैं, उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज कंज्यूमर, डाबर, टाटा कंज्यूमर, पारले प्रोडक्ट्स, विप्रो कंज्यूमर, मैरिको, नेस्ले और अदानी विल्मर जैसी कंपनियां शामिल है. इन कंपनियों के प्रोडक्शन लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है. खाद्य तेल के आयात शुल्क में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ऐसा अनुमान है कि साल 2025 में यह 40 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है. बता दें, इससे पहले चीनी, गेहूं का आटा और कॉफी जैसी चीजों के कीमतों में भी साल 2023 में बढ़ोतरी हुई थी.

सभी पैक साइज में होगी बढ़ोतरी
कंपनियां इस बढ़ोतरी को कुछ हद तक नियंत्रित करने के लिए कई तरीकों का उपयोग कर रही हैं. कुल मिलाकर ये कीमतों में बढ़ोतरी FMCG प्रोडक्ट में अधिक महंगाई का कारण बन रही हैं. कंपनियां इसे सभी पैक साइज में लागू कर रही हैं. इससे पहले इसका प्रभाव केवल बड़े पैक पर ही पड़ता था. ऐसे में अगर यह बदलाव होता है तो यह अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago