✕

होम / बिजनेस / साइरस मिस्‍त्री की मौत पर पीएम से लेकर इंडस्‍ट्री के बड़े उद्योगपतियों ने जताया दुख

साइरस मिस्‍त्री की मौत पर पीएम से लेकर इंडस्‍ट्री के बड़े उद्योगपतियों ने जताया दुख

पीएम मोदी बोले उनका असामयिक निधन दुख पहुंचाने वाला है। वो एक शानदार बिजनेसमैन थे जो भारत की प्रोग्रेस पर विश्‍वास रखते थे, उनका निधन वाणिज्‍य और उद्योग जगत के लिए के नुकसान पहुंचाने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्‍त्री के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। सिर्फ पीएम ही नहीं देश के कई अन्‍य बड़े राजनीतिज्ञ और  उद्योगपतियों ने भी उनके आक्‍स्मिक निधन पर दुख जताया है। साइरस मिस्‍त्री की मौत अहमदाबाद से मुंबई आते हुए सड़क दुर्घटना में हुई। साइरस मिस्‍त्री 54 वर्ष के थे। 

पीएम मोदी ने क्‍या कहा

 पीएम मोदी ने साइरस की मौत पर ट्वीट करते हुए लिखा, ''साइरस मिस्‍त्री का निधन आघात पहुंचाने वाला है. उनका असामयिक निधन दुख पहुंचाने वाला है. वो एक शानदार बिजनेसमैन थे जो भारत की प्रोग्रेस पर विश्‍वास रखते थे, उनका निधन वाणिज्‍य और  उद्योग जगत के लिए के नुकसान पहुंचाने वाला है. उनके परिवार और मित्रों को मेरी सांत्‍वना.ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति दे''.

राहुल गांधी ने भी जताया दुख
वहीं साइरस मिस्‍त्री के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर शोक जताने में देरी नहीं लगाई। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ''साइरस मिस्‍त्री के अचानक निधन से हतप्रभ और दुखी हूं. वो देश के ब्राइट बिजनेस माइंड लोगों में से एक थे. जिन्‍होंने भारत के विकास में अहम योगदान दिया था. उनके परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं''.

राजनीति ही नहीं बल्कि उद्योग जगत के लोगों ने भी साइरस मिस्‍त्री के निधन पर गहरा दुख जताया है। जिसमें महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, सहित हर्ष गोयनका जैसे कई अन्‍य नाम शामिल हैं।

 
उद्योगपतियों ने भी जताया दुख 

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने उनके निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ''मैं सायरस मिस्‍त्री के आकस्मिक निधन से बेहद दुखी हूं. ये बहुत ही दुखद है कि वो एक युवा उम्र में हम सभी को छोड़कर चले गए'' .

आनंद महिंद्रा ने लिखा,  ''इस खबर को पचा पाना बेहद मुश्किल है। उन्‍होंने लिखा मुझे उन्‍हें टाटा संस में उनके छोटे कार्यकाल के दौरान जानने का मौका मिला. मुझे पूरा विश्‍वास है कि वो महान कार्यो के लिए बने थें अगर निय को उनके लिए कुछ और ही पसंद है तो वही सही।  ओम शांति।

Hard to digest this news. I got to know Cyrus well during his all-too-brief tenure as the head of the House of Tata. I was convinced he was destined for greatness. If life had other plans for him, so be it, but life itself should not have been snatched away from him. Om Shanti ?? https://t.co/lOu37Vs8U1

वहीं आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने लिखा,  ''यह खबर सुनकर बहुत दुखी हूं. वह मेरे दोस्‍त एक प्रभावशाली व्‍यक्तित्‍व थे. उन्‍होंने वैश्विक कंस्‍ट्रक्‍शन दिग्‍गज शपूरजी पलोनजी को बनाने में बड़ी भूमिका निभाई और टाटा समूह का क्षमतापूर्वक नेतृत्‍व किया''.

So sad to hear of the shocking news of the passing away of #CyrusMistry in an accident. He was a friend, a gentleman, a man of substance. He was instrumental in creating the global construction giant Shapoorji Pallonji and ably led the Tata group.

 

महाराष्‍ट्र के सीएम ने जताया दुख 
महाराष्‍ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उन्‍हें श्रद्धांजलि देते हुए इस घटना पर दुख जताया है। शिंदे ने कहा, '' साइरस मिस्‍त्री के निधन के बारे में सुनकर स्‍तब्‍ध हूं. वह न केवल एक सफल  उद्यमी थे बल्कि उद्योग में एक युवा उज्‍जवल, और दूरदर्शी व्‍यक्ति के रूप में जाने जाते थे. ये एक बड़ी क्षति है. उन्‍हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि''.

Deeply sadden and shocked to know about the sad demise of former chairman of Tata Sons, Cyrus Mistry in a car accident near Palghar. My heartfelt condolences to his grieving family members and praying for sadgati of the departed soul… ॐShanti ? pic.twitter.com/dUVS9AOxEz

नितिन  गडकरी ने जताया दुख 
साइरस मिस्‍त्री के निधन पर दुख जताते हुए नितिन गडकरी  ने दुख जताते हुए कहा, ''महाराष्‍ट्र के पालघर के पास में हुई सड़क दुर्घटना में उनके निधन की खबर बेहद दुख देने वाली है. उनके परिवार के सदस्‍यों के प्रति मेरी संवेदना. भगवान उनकी आत्‍मा को शांति दे'' .

Deeply saddened to know about the unfortunate demise of Ex-Chairman of Tata Sons, Cyrus Mistry Ji in a road accident near Palghar, Maharashtra.

Sincerest condolences to his family members.

May he Rest In Peace.

Om Shanti.

वीरेन्‍द्र सहवाग ने भी जताया दुख 

वीरेन्‍द्र सहवाग ने दुख जताते हुए लिखा, ''ऐसे होनहार जीवन का दुखद अंत, टाटा संस के पूर्व अध्‍यक्ष, साइरस मिस्‍त्री"

"वो पीछे की सीट पर बिना सीटबेल्‍ट के बैठे थे और जो बच गए थे वे सीट बेल्‍ट के साथ आगे की सीट पर थे. पिछली सीट पर भी सीटबेल्‍ट जरूरी है"

 

बोमन इरानी ने भी जताया दुख

वहीं बोमन इरानी ने कहा, "साइरस मिस्‍त्री के निधन की खबर से स्‍तब्‍ध और दुखद हूं"

"देश व्‍यापार और पारसी समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति"

"बहुत यंग थे,  बहुत दुखद है "


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

13 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

16 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

17 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

18 hours ago

वेदांता की पूर्व डिप्टी CFO स्वाति चौहान ने शुरू की अपनी कंपनी, निवेशक संबंधों पर करेगी काम

गुरुग्राम की Vaydha Advisory स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों को निवेशक संबंध (Investor Relations), IPO की तैयारी, कंपनियों के विभाजन और अधिग्रहण से जुड़ी सलाह देगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

17 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

14 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

16 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

16 hours ago

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिए शुरू की नेट सेटलमेंट की सुविधा, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नियम

सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीमों को शेयरों की खरीद और बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में एडजस्ट करने की अनुमति दी है.

19 hours ago