होम / बिजनेस / बैंकिंग से रियल्टी तक खरीदारी, इन हैवीवेट शेयरों ने बढ़ाया बाजार का दम

बैंकिंग से रियल्टी तक खरीदारी, इन हैवीवेट शेयरों ने बढ़ाया बाजार का दम

मंगलवार को BSE का सेंसेक्स 485.35 अंक की बढ़त के साथ 84,065.75 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 173.60 अंक की तेजी के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूती देखने को मिली. भारत-अमेरिका के संभावित व्यापार समझौते को लेकर बने सकारात्मक माहौल के बीच बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई. इससे बाजार को मजबूती मिली और दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए.

सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई मजबूती

कारोबार के अंत में बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 485.35 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 84,065.75 के स्तर पर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 734.28 अंक चढ़कर 84,314.68 के उच्च स्तर तक पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 173.60 अंक यानी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ. सत्र के दौरान निफ्टी 25,922.25 के ऊपरी स्तर तक पहुंचा.

कल इन बड़े शेयरों में रही शानदार तेजी

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मास्युटिकल्स और एशियन पेंट्स में अच्छी तेजी देखने को मिली. दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया और एक्सिस बैंक के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. ये शेयर नुकसान के साथ बंद हुए.

52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे ये शेयर

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, उनमें शिपिंग कॉरपोरेशन, एसबीआई, कल्याण ज्वैलर्स, पीसीबीएल, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (TARIL) और बीईएमएल शामिल हैं. इन शेयरों ने अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर लिया है, जो आगे भी तेजी के संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतकों के मुताबिक एमएसीडी (MACD) ने मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, एनटीपीसी, आईटीसी, आईडीबीआई बैंक, आरईसी, पीएफसी, कॉनकॉर्ड बायोटेक, कैपलिन पॉइंट और सरदा एनर्जी के शेयरों में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आगे गिरावट देखने को मिल सकती है.

बाजार जानकारों का कहना है कि मौजूदा हालात में स्टॉक-स्पेसिफिक रणनीति अपनाना बेहतर रहेगा. जिन शेयरों में मजबूत वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट दिख रहा है, उनमें सतर्कता के साथ निवेश किया जा सकता है.

इन शेयरों पर भी रखें नजर 

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार गिफ्ट निफ्टी के मजबूत संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की उम्मीद है और निफ्टी की वीकली एक्सपायरी होने के कारण इंट्रा-डे में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. सोमवार को सेंसेक्स 485 अंक चढ़कर 84,065.75 और निफ्टी 173 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ था. वहीं आज मैरिको, NTPC ग्रीन एनर्जी, BSE और बाटा इंडिया जैसे शेयरों पर खास नजर रहेगी. मैरिको के वियतनाम में रणनीतिक निवेश, NTPC ग्रीन एनर्जी की नई सोलर कैपेसिटी की कमर्शियल शुरुआत और BSE व Bata India के मजबूत तिमाही नतीजों के चलते इनमें हलचल संभव है. साथ ही टाइटन, आयशर मोटर्स, ग्रासिम, अपोलो हॉस्पिटल्स, ब्रिटानिया समेत कई कंपनियां आज अपने नतीजे जारी करेंगी. कॉरपोरेट अपडेट्स, बल्क डील्स, एक्स-डेट्स और F&O बैन के कारण चुनिंदा शेयरों में एक्टिविटी तेज रह सकती है.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

11 minutes ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

15 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

16 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

16 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

19 hours ago

बड़ी खबरें

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

11 minutes ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

16 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

16 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

15 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

23 hours ago