✕

होम / बिजनेस / Foxconn अब भारत के इस राज्य में लगाएगी फोन डिस्प्ले असेंबलिंग यूनिट, चीन को लगेगा झटका

Foxconn अब भारत के इस राज्य में लगाएगी फोन डिस्प्ले असेंबलिंग यूनिट, चीन को लगेगा झटका

iPhone बनाने वाली Foxconn भारत में अपनी पहली फोन डिस्प्ले असेंबलिंग यूनिट लगाने जा रही है. अब तक कंपनी चीन में डिस्प्ले असेंबल कर रही थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईफोन (iPhone) समेत कई बड़े ब्रैंड्स के फोन बनाने वाली फॉक्सकॉन (Foxconn) भारत में फोन डिस्प्ले असेंबलिंग यूनिट स्थापित करने की योजना बना रही है. इससे जहां एक ओर भारत को आर्थिक लाभ होगा और कंपनियों की लागत भी कम होगी. वहीं, चीन को बड़ा झटका लगेगा. तो आइए जानते हैं फॉक्सकॉन ये यूनिट देश के किस राज्य में लगाने जा रही है और इससे चीन को क्या नुकसान होगा? 

यहां लगेगी यूनिट

फॉक्सकॉन तमिलनाडु में अपनी ये नई यूनिट स्थापित करने जा रही है, जिससे चीन को बड़ा झटका लगने वाला है.  फॉक्सकॉन ने इस नई यूनिट के लिए चेन्नई के पास 500,000 स्क्वायर फीट एरिया लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फॉक्सकॉन अब फोन डिस्प्ले की असेंबलिंग भारत में भी करेगी. कंपनी को इसके लिए जल्द ही 1 बिलियन डॉलर का निवेश भी मिलने वाला है, जिसके बाद  तमिलनाडु में उनकी एक नई यूनिट स्थापित की जाएगी.  वहीं, फॉक्सकॉन द्वारा भारत में निवेश करने की खबर ने चीन की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं.

Iphone व अन्य स्मार्टफोन कंपनियों को होगा ये फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone की डिस्प्ले के साथ यहां बनने वाली डिस्प्ले स्मार्टफोन में भी फिट होने वाली हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा होगा स्मार्टफोन कंपनियों को होगा, क्योंकि उनके लिए डिस्प्ले की कोस्टिंग कम होगी, जबकि अन्य मैनुफैक्चरिंग यूनिट के लिए भी ये काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, क्योंकि Pegatron या Tata Electronics की तरफ से भी इस डिस्प्ले का यूज किया जा सकता है. अभी तक ये कंपनियां डिस्प्ले आयात करती थीं.

चीन की बढ़ेगी परेशानी

फॉक्सकॉन द्वारा आब तक चीन में डिस्प्ले को असेंबल किया जाता था. अब भारत में ये पूरा प्रोसेस ट्रांसफर होने जा रहा है. अभी तक इसको लेकर कोई डेडलाइन तय नहीं की गई है. लेकिन जल्द ही इसकी शुरुआत की जा सकती है. बता दें, इलेक्ट्रॉनिक असेंबली और मैनुफैक्चरिंग को भारत सरकार की तरफ से काफी पुश भी किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-UP में जल्द लगेगी सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग फैक्ट्री, दुनियाभर में होंगे सप्लाई

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago