✕

होम / बिजनेस / लगातार 7वें हफ्ते बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, 8.31 अरब डॉलर बढ़कर इतने अरब डॉलर पर पहुंचा

लगातार 7वें हफ्ते बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, 8.31 अरब डॉलर बढ़कर इतने अरब डॉलर पर पहुंचा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.14 अरब डॉलर हो गया. लगातार सातवें सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी टैरिफ से दुनिया भर की अर्थव्यस्था परेशान है लेकिन भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर इसका कोई असर अभी तक नहीं दिखा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से शुक्रवार को जारी लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, 18 अप्रैल, 2025 को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया. ये लगातार सातवां हफ्ता है, जब भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी देखने को मिली है. देश में सोने के भंडार में भी इजाफा हुआ है. 

छह महीने के शीर्ष स्तर पर

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 18 अप्रैल 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $8.31 बिलियन की भारी बढ़ोतरी हुई है. दरअसल, पिछले सप्ताह अपने स्वर्ण भंडार और फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए में खूब बढ़ोतरी हुई. तभी तो इस सप्ताह अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर $686.145 बिलियन पर पहुंच गया है. इससे एक सप्ताह पहले यानी 11 अप्रैल को तो अपने भंडार में $1.567 बिलियन की बढ़ोतरी हुई थी. गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 बिलियन पर के रेकॉर्ड उच्चतम स्तर पर था.

फॉरेन करेंसी असेट में हुई बढ़ोतरी 

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में खूब वृद्धि हुई है. 18 अप्रैल 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $3.516 बिलियन की भारी वृद्धि हुई है. अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $578.495 बिलियन का हो गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व और एसडीआर में भी हुई बढ़ोतरी

बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में भी खूब वृद्धि हुई है. रिजर्व बैंक के मुताबिक 18 अप्रैल 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व में $4.575 बिलियन की वृद्धि हुई है. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर $84.572 बिलियन तक चला गया है. वहीं, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी बढ़ोतरी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में $212 मिलियन की वृद्धि हुई है. अब यह बढ़ कर $18.568 बिलियन तक पहुंच गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में $7 मिलियन की बढ़ोतरी हुई है. अब यह बढ़ कर $4.51 बिलियन का हो गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

43 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 hour ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

1 hour ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

3 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

3 hours ago

बड़ी खबरें