✕

होम / बिजनेस / लगातार चौथे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, 4.11 घटकर 640.28 अरब डॉलर तक नीचे आया

लगातार चौथे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, 4.11 घटकर 640.28 अरब डॉलर तक नीचे आया

सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब अमेरिकी डॉलर के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था लेकिन उसके बाद ये गिरावट के दायरे में चल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट आती जा रही है और ये 27 दिसंबर को खत्म हफ्ते में 4.11 अरब डॉलर घटकर 640.28 अरब डॉलर पर रहा है. भरतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले हफ्ते भी गिरा था. इससे पिछले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.48 अरब डॉलर घटकर 644.39 अरब डॉलर पर आ गया था. सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब अमेरिकी डॉलर के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था लेकिन उसके बाद ये गिरावट के दायरे में चल रहा है.

FCA में भी आई गिरावट

आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 27 दिसंबर को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान फॉरेक्स रिजर्व के अहम घटक विदेशी मुद्रा अस्तियों (FCA) में 4.641 अरब डॉलर की कमी आई और इसका भंडार कम होकर 551.921 अरब डॉलर पर पहुंच गया. डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा अस्तियों के तहत अन्य विदेशी मुद्राओं, जैसे यूरो, पाउंड और येन की कीमतों में डॉलर की तुलना में उतार-चढ़ाव की गणना की जाती है.

गोल्ड रिजर्व में हुई बढ़ोतरी

आरबीआई के अनुसार, देश का स्वर्ण भंडार समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 54.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 66.268 अरब डॉलर पर पहुंच गया. केंद्रीय बैंक ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) उक्त हफ्ते के दौरान 1.2 करोड़ डॉलर कम होकर 17.873 अरब डॉलर पर पहुंच गया. आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 27 दिसंबर समाप्त हुए हफ्ते के दौरान अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत की रिजर्व स्थिति 4.217 अरब डॉलर पर स्थिर रही.

क्यों आ रही है विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट?

विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ हफ्तों से गिरावट आ रही है और इस गिरावट की वजह ये मानी जा रही है कि रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए आरबीआई ने फॉरेन करेंसी मार्केट में हस्तक्षेप किया है. इसके अलावा करेंसी बाजार में वैल्यूएशन में भी बदलाव देखा गया है जिसके कारण डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट आई है और ये कम हो रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

22 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

22 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago