✕

होम / बिजनेस / विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट, 3.23 अरब डॉलर घटकर 654 पर पहुंचा, RBI ने दिए आंकड़े

विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट, 3.23 अरब डॉलर घटकर 654 पर पहुंचा, RBI ने दिए आंकड़े

RBI के आंकड़ों के मुताबिक 6 दिसंबर को खत्म सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाले फॉरेन करेंसी ऐसेट्स (FCA) 3.23 अरब डॉलर घटकर 565.62 अरब डॉलर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर से गिरावट आ गई है और इसके चलते देश का फॉरेक्स रिजर्व 654.86 अरब डॉलर पर आ गया है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6 दिसंबर को खत्म हफ्ते में 3.23 अरब डॉलर घटकर 654.86 अरब डॉलर पर रहा. भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. इससे पिछले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.51 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 658.09 अरब डॉलर हो गया था. सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था.

विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई गिरावट

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से जारी आंकड़ों के मुताबिक 6 दिसंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $3.235 बिलियन की भारी गिरावट हुई है. इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब घट कर $654.857 बिलियन रह गया है. इससे इससे एक सप्ताह पहले इसमें 1.51 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी. उससे पहले तो, लगातार आठ सप्ताह से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार कमी ही हो रही थी. इसी साल 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 बिलियन पर के रेकॉर्ड उच्चतम स्तर पर था.

फॉरेन करेंसी एसेट्स में हुई कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) भी घटी हैं. 6 दिसंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $3.228 बिलियन की कमी हुई है. अब अपना एफसीए भंडार घट कर USD 565.623 बिलियन रह गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व घट लेकिन एसडीआर बढ़ा

बीते सप्ताह अपना गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार भी घट गया. रिजर्व बैंक के मुताबिक 6 दिसंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में $43 मिलियन की कमी हुई है. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार घट कर USD 66.936 बिलियन का रह गया है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में बढ़ोतरी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 25 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अब यह बढ़ कर 18.031 बिलियन डॉलर का हो गया है. इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी बढ़ोतरी हुई है. इस सप्ताह इसमें $12 मिलियन की बढ़ोतरी हुई है, अब यह बढ़ कर $ 4.226 बिलियन का हो गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago