होम / बिजनेस / इनके कदमों में है दुनिया: 'मोस्ट पावरफुल वुमन' की लिस्ट में हमारे भी 4 नाम

इनके कदमों में है दुनिया: 'मोस्ट पावरफुल वुमन' की लिस्ट में हमारे भी 4 नाम

अमेरिकी मैगजीन Forbes ने दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें चार भारतीयों का भी नाम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फोर्ब्स की 100 सबसे पावरफुल महिलाओं (Forbes 100 Most Powerful Women) जारी हो गई है. इस लिस्ट में 4 भारतवंशी महिलाओं को भी जगह मिली है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की लिस्ट में 32वें स्थान पर हैं. सीतारमण के अलावा, लिस्ट में HCL कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नाडर मल्होत्रा 60वें, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल 70वें और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ 76वें स्थान पर हैं. ये लगातार 5वां मौका है जब निर्मला सीतारमण ने इस प्रतिष्ठित लिस्ट में जगह बनाई है. 

सीतारमण 4 पायदान ऊपर 
मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की ताजा लिस्ट में 32वें स्थान पर हैं, जबकि पिछले साल वह 36वें स्थान पर रही थीं. यानी इस बार सीतारमण 4 पायदान ऊपर हैं. 2021 में उन्हें 37वां स्थान मिला था. मई 2019 में निर्मला सीतारमण को देश का वित्त मंत्री नियुक्त किया गया था. इसके साथ ही वह कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री भी हैं. अपने राजनीतिक करियर से पहले, सीतारमण ने यूके स्थित एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भी सेवाएं दी हैं. इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में भी काम किया है.

इन्हें मिला है पहला स्थान
फोर्ब्स की पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन सबसे ऊपर हैं. उनके बाद यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बॉस क्रिस्टीन लेगार्ड हैं और तीसरे नंबर पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमल हैरिस हैं. अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स हर साल दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की सूची जारी करती है. फोर्ब्स चार प्रमुख मैट्रिक्स के आधार पर रैंकिंग निर्धारित करती है - पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव के क्षेत्र. पॉलिटिकल लीडर्स के मामले में Forbes GDP और पॉपुलेशन को मानक के रूप में लेती है. जबकि कॉर्पोरेट लीडर्स के लिए राजस्व, मूल्यांकन और कर्मचारियों की संख्या को आधार माना जाता है.

बनाई अपनी अलग पहचान
वहीं, लिस्ट में शामिल 3 अन्य भारतीय महिलाओं की बात करें, तो HCL कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नाडर HCL के संस्थापक और उद्योगपति शिव नाडर की बेटी हैं. फोर्ब्स के अनुसार, एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष के रूप में वह कंपनी के सभी रणनीतिक निर्णयों के लिए जिम्मेदार हैं. उन्होंने जुलाई 2020 में यह पद संभाला था. जबकि सोमा मंडल सरकारी स्वामित्व वाली स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) की पहली महिला अध्यक्ष हैं. उन्होंने 2021 में यह भूमिका संभाली थी और उनकी लीडरशिप के पहले ही वर्ष में कंपनी का मुनाफा तीन गुना बढ़ गया था. इसी तरह, मजूमदार-शॉ भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं में शुमार हैं. उन्होंने 1978 में बायोफार्मास्युटिकल फर्म बायोकॉन की स्थापना की थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

10 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago