✕

होम / बिजनेस / स्‍मॉल कैप फंड से लेकर इक्विटी में पहली बार दिखी कमी, जानते हैं क्‍या है इस कमी का कारण 

स्‍मॉल कैप फंड से लेकर इक्विटी में पहली बार दिखी कमी, जानते हैं क्‍या है इस कमी का कारण 

सेबी स्‍मॉलकैप और मिडकैप फंडों में बढ़ते निवेश को लेकर चिंता जता चुका है और कंपनियों को ग्राहकों को इनके बार में विस्‍तार से जानकारी देने की बात कह चुका है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सेबी के द्वारा सतर्क किए जाने का असर अब बाजार में स्‍मॉल कैप फंड में होने वाले निवेश पर दिखाई देने लगा है. एसोसिएशन ऑफ म्‍यूचुअल फंड की ओर से जारी किए गए मार्च महीने के आंकड़ों में पहली बार गिरावट देखने को मिली है. मार्च में स्‍मॉल कैप से लेकर इक्विट तक में 16 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. 16 प्रतिशत की गिरावट के बाद ये राशि 22633 करोड़ रुपये तक आ गई है. जबकि इससे पहले फरवरी में इसमें 23 प्रतिशत से ज्‍यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. 

क्‍या कह रहे हैं मार्च के आंकड़े 
एसोसिएशन ऑफ म्‍यूचुअल फंड के आंकड़े बता रहे हैं कि स्‍मॉल कैप फंड में होने वाले निवेश में इस बार कमी देखने को मिली है. स्‍मॉल कैप फंडों में शुद्ध प्रवाह 2922.45 करोड़ रुपये रहा जबकि इसमें मार्च में 94 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इससे पहले ये कमी 2021 में दर्ज की गई थी. उस वक्‍त इनमसे 294 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी. आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि 1808.18 करोड़ रुपये के निवेश के मुकाबले मिडकैप फंडो में शुद्ध प्रवाह 44 प्रतिशत घटकर 1018 करोड़ रुपये रह गया है. 

ये भी पढ़ें: IPO से पहले बढ़ा Swiggy का वैल्‍यूएशन, अब तक तीन बार हो चुका है इसमें इजाफा

लार्ज कैप में बढ़ रहा है निवेश 
एसोसिएशन ऑफ म्‍यूचुअल फंड के आंकड़े बता रहे हैं कि एक ओर जहां स्‍मॉल कैप में कमी देखने को मिल रही है वहीं दूसरी ओर लार्ज कैप में इस बार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इजाफा भी कोई कम नहीं बल्कि 131 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिसके बाद ये 2128 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इससे पहले फरवरी में सेबी सभी फंड हाउसों को निर्देश दे चुका है कि वो स्‍मॉल और मिडकैप फंडों की गहराई से जांच करें जिससे ये पता लगाया जा सके कि वो कितने अस्थिर हैं. सेबी की ओर से ये भी कहा गया था कि वो निवेशकों को भी इससे भली भांति अवगत कराएं. 

सेबी ने ये भी कही थी अहम बात 
सेबी की ओर से ये भी कंपनियों को ये भी कहा गया था कि वो इस बात को लेकर तनाव जांच भी करे कि स्‍मॉल कैप के 25 प्रतिशत और मिडकैप फंडों के 25 प्रतिशत को खत्‍म करने में कितना समय लगेगा. इस पर जांच करने के बाद जो नतीजे आए उनके अनुसार मिडकैप फंडों को अपने पोर्टफोलियो का 50 प्रतिशत खत्‍म करने में औसतन लगभग 6 दिन लगेंगे उसी तरह से अगर स्‍मॉल कैप ये कदम उठाते हैं तो उन्‍हें 14 दिन लगेंगे. ऐसे में बाजार अगर ऐसा करता है तो उसके कारण इस क्षेत्र में इस बार कमी दर्ज की गई है. जानकार इस पूरे मामले को लेकर कह रहे हैं कि जब बाजार चढ़ रहा था तो लोगों ने इससे अच्‍छी कमाई की थी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

9 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

10 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

10 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

13 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

13 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

13 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

9 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

10 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

10 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

14 hours ago