होम / बिजनेस / 2026 सीजन के लिए Voltas ने लॉन्च किए नए एसी और होम अप्लायंसेज, AI और एनर्जी एफिशिएंसी पर बड़ा दांव

2026 सीजन के लिए Voltas ने लॉन्च किए नए एसी और होम अप्लायंसेज, AI और एनर्जी एफिशिएंसी पर बड़ा दांव

वोल्टास ने 2026 के लिए तकनीक, ऊर्जा दक्षता और डिजाइन को एक साथ जोड़ते हुए भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों पर फोकस किया है. AI आधारित फीचर्स और मजबूत वितरण नेटवर्क के दम पर कंपनी आने वाले समर सीजन में अपनी बाजार स्थिति और मजबूत करने की तैयारी में है.

रितु राणा 3 months ago

टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी वोल्टास (Voltas) ने समर 2026 के लिए अपनी नई एयर कंडीशनर और होम अप्लायंसेज रेंज पेश की है. कंपनी ने इस साल ऊर्जा दक्षता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजाइन एस्थेटिक्स को अपनी रणनीति का केंद्र बनाया है. “हर घर वोल्टास” थीम के साथ कंपनी का लक्ष्य देशभर के अलग-अलग मौसम, जरूरतों और बजट के अनुसार समाधान उपलब्ध कराना है.

70 साल की विरासत, 1000 से ज्यादा मॉडल

इस मौके पर भारत को विविध जलवायु और उपभोक्ता आदतों वाला बाजार बताते हुए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकुंद मेनन ने कहा कि उनके उत्पाद खास तौर पर भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं. 70 वर्षों से अधिक समय से भारतीय घरों का हिस्सा रही वोल्टास अब एक व्यापक कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रांड के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रही है. उन्होंने कहा कंपनी के पोर्टफोलियो में 1000 से ज्यादा मॉडल शामिल हैं, जिनमें एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कूलर, वॉटर हीटर, डीप फ्रीजर और छोटे घरेलू उपकरण शामिल हैं.

मजबूत मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क और बाजार में पकड़
मेनन ने कहा कंपनी के देशभर में छह मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और तीन आरएंडडी सेंटर हैं. चेन्नई स्थित प्लांट सालाना 20 लाख एसी बनाने की क्षमता रखता है और इसे भारत की सबसे बड़ी एसी निर्माण इकाइयों में गिना जाता है. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने लगभग 26 लाख एयर कंडीशनर बेचे और उसका राजस्व 15,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. कंपनी का दावा है कि वह एसी सेगमेंट में अग्रणी ब्रांड है और होम अप्लायंसेज श्रेणी में तेजी से बढ़ रही है.

AI फीचर्स: अब एसी खुद सीखेगा आपकी आदतें

कंपनी ने समर 2026 के लिए एसी पोर्टफोलियो को तीन स्तंभों, एनर्जी एफिशिएंसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजाइन पर तैयार किया गया है. एंट्री लेवल में Vertis सीरीज भरोसेमंद कूलिंग पर केंद्रित है, जबकि मिड-सेगमेंट सीरीज अतिरिक्त फीचर्स और बेहतर आराम प्रदान करती है. प्रीमियम श्रेणी में AI और डिजाइन-आधारित मॉडल शामिल हैं. टॉप-एंड सीरीज को 55 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने के लिए तैयार किया गया है, जो उत्तर भारत के गर्म इलाकों के लिए उपयोगी मानी जा रही है.

नई AI सीरीज में पहला एडेप्टिव कूलिंग फीचर दिया गया है, जो सात दिनों में उपयोगकर्ता की आदतों को सीखकर तापमान और फैन स्पीड खुद एडजस्ट करता है. इसके अलावा जियोफेंसिंग फीचर के जरिए एसी घर पहुंचने से पहले खुद चालू हो सकता है और घर से दूर जाने पर बंद करने की याद दिलाता है.

दूसरा AI एनर्जी मैनेजर फीचर उपयोगकर्ता को मासिक बिजली खपत की निगरानी की सुविधा देता है. इससे उपभोक्ता अपने तय बजट के अनुसार बिजली उपयोग पर नजर रख सकते हैं. कंपनी भविष्य में इसे और उन्नत बनाने पर काम कर रही है.

तीसरा AI जियोफेंसिंग फीचर, जो यूजर के घर पहुंचने से पहले ही कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है. साथ ही, जब घर में कोई मौजूद नहीं होता, तो यह अनावश्यक बिजली खपत रोकने के लिए एसी बंद करने का अलर्ट देता है. इससे सुविधा और बचत दोनों सुनिश्चित होती हैं.

हर घर वोल्टास: समर 2026 का विस्तृत पोर्टफोलियो
समर 2026 के लिए Voltas ने ‘हर घर वोल्टास’ अभियान के तहत स्प्लिट एसी, AI इन्वर्टर विंडो एसी, प्रीमियम रेफ्रिजरेटर और एडवांस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की नई रेंज पेश की है. इस पोर्टफोलियो में एडाप्टिव कूलिंग, एनर्जी मैनेजर, जियोफेंसिंग, टाइमर कंट्रोल और ऐप-आधारित इनसाइट्स जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं. साथ ही, कंपनी ने भारत की भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए अपनी एयर कूलर रेंज का भी विस्तार किया है, ताकि अलग-अलग जरूरतों और बजट के ग्राहकों को उपयुक्त विकल्प मिल सकें.

घरेलू उपकरण श्रेणी में Voltas Beko के तहत प्रीमियम फ्रंट-लोड रेफ्रिजरेटर और फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की नई श्रृंखला लॉन्च की गई है, जो बेहतर परफॉर्मेंस, ऊर्जा दक्षता और आधुनिक डिजाइन का संतुलन पेश करती है.

स्प्लिट एयर कंडीशनर की नई रेंज

1. इंटेलिजेंट कूलिंग : वोल्टास AI सीरीज - नई पीढ़ी की तकनीक से लैस वोल्टास AI सीरीज उपयोगकर्ता की लोकेशन, इस्तेमाल के पैटर्न और बाहरी मौसम की परिस्थितियों के आधार पर कूलिंग को स्वतः एडजस्ट करती है. इसमें AI एडाप्टिव कूलिंग, जियो-फेंसिंग, एनर्जी इनसाइट्स और अपग्रेडेड ऐप फीचर्स दिए गए हैं, जो आराम और बिजली बचत के बीच संतुलन बनाए रखते हैं.

2. स्टाइलिश कूलिंग : वोल्टास वेदर AI सीरीज - ‘वोल्टास वेदर AI’ रेंज को आधुनिक घरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए प्रीमियम टेक्सचर-फिनिश डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. यह एसी केवल कूलिंग उपकरण नहीं, बल्कि इंटीरियर का एक आकर्षक हिस्सा भी बनता है. स्टाइल, मजबूती और स्मार्ट इंजीनियरिंग का यह संगम आज के भारतीय उपभोक्ताओं की जीवनशैली और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

एक्सट्रीम कूलिंग : वोल्टास ब्लास्ट सीरीज - भारत की तीव्र गर्मी के लिए विशेष रूप से तैयार की गई ब्लास्ट सीरीज 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम है. इसमें लंबी एयर थ्रो क्षमता, बड़ा इंडोर यूनिट साइज और लंबी पाइपिंग सपोर्ट जैसी खूबियां दी गई हैं, जो बड़े कमरों और कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर एयर-फ्लो सुनिश्चित करती हैं.

कंपनी का कहना है कि यह नई उत्पाद श्रृंखला इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और ऊर्जा दक्षता का संतुलित संगम है. इसके जरिए वोल्टास सस्टेनेबल और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार कूलिंग समाधान देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है.

2026 का मजबूत एयर कूलर पोर्टफोलियो

कंपनी ने आवासीय और वाणिज्यिक दोनों जरूरतों के लिए नई एयर कूलर रेंज पेश की है. आवासीय श्रेणी में बज 165L, अपग्रेड विराट 80L और 100L, तथा कॉम्पैक्ट जूनियर DX 15L और 25L मॉडल शामिल हैं, जिनमें टर्बो एयर थ्रो, हनीकॉम्ब पैड्स और मोटर थर्मल प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वाणिज्यिक उपयोग के लिए विसालाइन ‘LEO’ 25L और 45L मॉडल पेश किए गए हैं, जो हाई-कैपेसिटी और इंडस्ट्रियल कूलिंग की जरूरतों को पूरा करते हैं.

Voltas Beko: स्मार्ट और टिकाऊ घरेलू उपकरण

घरेलू उपकरण श्रेणी में Voltas Beko ने प्रीमियम फ्रंट-लोड रेफ्रिजरेटर और एडवांस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की नई रेंज पेश की है.

रेफ्रिजरेटर पोर्टफोलियो में 10 नई क्षमताएं जोड़ी गई हैं, जिनमें साइड-बाय-साइड और मल्टीडोर मॉडल शामिल हैं. इनमें VDE-जर्मनी प्रमाणित कंप्रेसर दिए गए हैं, जो 25 साल तक की लंबी लाइफ का दावा करते हैं. साथ ही AI-पावर्ड स्मार्ट एल्गोरिदम कूलिंग क्षमता बढ़ाते हैं और बिजली बचत सुनिश्चित करते हैं.

वॉशिंग मशीन श्रेणी में सात नए मॉडल लॉन्च किए गए हैं, जिनमें ‘हाइजीन+’ वॉश सिस्टम, इंटेलिजेंट प्रोग्राम्स और पानी-बिजली बचाने वाली तकनीक शामिल है.

मेगा कंज्यूमर ऑफर्स: आसान फाइनेंसिंग और ज्यादा बचत

वोल्टास के आरएसी बिजनेस हेड जयंत बालन ने बताया कि कंपनी ने फ्लैगशिप 5-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर पर आकर्षक फाइनेंसिंग योजनाओं की घोषणा की है. गर्मियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को 2,888 रुपये से शुरू होने वाली फिक्स्ड ईएमआई, 18 महीने तक की फाइनेंसिंग, जीरो डाउन पेमेंट और लो डाउन पेमेंट विकल्प दिए जा रहे हैं. इन ऑफर्स का उद्देश्य प्रीमियम तकनीक को ज्यादा से ज्यादा घरों तक सुलभ बनाना है. उन्होंने बताया कंपनी अपने नए अभियान के लिए अभिनेता रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर को ब्रांड एंबेसडर बनाया है. इसके अलावा देशभर में 30,000 से अधिक टचपॉइंट्स पर नई ब्रांडिंग दिखाई देगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

16 hours ago

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

16 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

19 hours ago

NSE IPO बना सरकारी संस्थानों के लिए जैकपॉट, SBI को 4,950 करोड़ रुपये की कमाई संभव

NSE के आईपीओ से शुरुआती निवेशकों की खुलेगी किस्मत, SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और बीमा कंपनियों को मिल सकता है हजारों करोड़ रुपये का लाभ

20 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की बढ़त जारी, अमेरिका-ईरान डील से आज भी रह सकता है सकारात्मक माहौल

गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 254.36 अंक चढ़कर 77,409.98 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 82.30 अंक बढ़कर 24,168 अंक पर बंद हुआ.

20 hours ago


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

16 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

14 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

16 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

16 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

19 hours ago