होम / बिजनेस / खाने-पीने की चीजें और ज्वेलरी महंगी, फरवरी में खुदरा महंगाई दर 3.21% तक पहुंची

खाने-पीने की चीजें और ज्वेलरी महंगी, फरवरी में खुदरा महंगाई दर 3.21% तक पहुंची

फरवरी में महंगाई बढ़ी है, खासकर खाने-पीने की वस्तुएं और ज्वेलरी महंगी हुई हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक और घरेलू कारकों के कारण यह ट्रेंड आने वाले महीनों में भी जारी रह सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

फरवरी 2026 में देश में महंगाई की दर बढ़कर 3.21% हो गई है, जो जनवरी के 2.74% से अधिक है. खासतौर पर खाने-पीने की चीज़ों और सोने-चांदी जैसी कीमती वस्तुओं के दाम बढ़ने से रिटेल इंफ्लेशन में तेजी आई है.

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में खाने-पीने की चीज़ों की रिटेल इंफ्लेशन 3.47% रही, जो जनवरी में 2.13% थी. शहरी इलाकों में खुदरा महंगाई दर 3.02% रही, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 3.37% दर्ज की गई. फूड इंफ्लेशन शहरों में 3.48% और गांवों में 3.46% रही. ये आंकड़े बेस ईयर 2024 की नई CPI सीरीज पर आधारित हैं.

रोजमर्रा की चीजें भी महंगी

फरवरी में घरेलू गैस सिलेंडर, चाय, मोमोज और सब्जियों के दाम बढ़े. घरेलू सिलेंडर का भाव लगभग ₹4,000 तक पहुंच गया, 10 रुपये वाली चाय 15 रुपये की हो गई और 100 रुपये वाली मोमोज प्लेट 200 रुपये की हो गई. टमाटर के दाम पिछले साल के मुकाबले 45.29% और गोभी 43.77% बढ़ गई. वहीं, लहसुन, आलू, प्याज, अरहर और लीची के दाम घटे. सोने, चांदी, डायमंड और प्लैटिनम जैसी ज्वेलरी में भी तेजी दर्ज की गई.

कोर इंफ्लेशन और क्रूड ऑयल का असर

केयरएज की चीफ इकनॉमिस्टरजनी सिन्हा के अनुसार, कोर इंफ्लेशन 3.4% पर स्थिर रही. क्रूड ऑयल के बढ़ते दाम से रिटेल महंगाई बढ़ सकती है. अगर क्रूड ऑयल की कीमत सालाना औसत 100 डॉलर प्रति बैरल या उससे अधिक रही, तो वित्त वर्ष 2027 में महंगाई 5% से ज्यादा हो सकती है. RBI की अगली पॉलिसी मीटिंग में दर में बदलाव की संभावना कम है.

महंगाई का असर जारी रहेगा

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस, के अनुसार, महंगाई बढ़ने की बड़ी वजह पर्सनल केयर सेगमेंट (19.6% इंफ्लेशन) और सोने-चांदी के दामों में तेजी है. फूड एंड बेवरेजेज में 3.3% इंफ्लेशन दर्ज की गई. एजुकेशन इंफ्लेशन शहरों में 3.3% और ग्रामीण इलाकों में 3% रही. वैश्विक अनिश्चितताओं और सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण मार्च में भी महंगाई का असर बना रह सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

15 minutes ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

23 minutes ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

2 hours ago

भारत की आर्थिक रफ्तार ने बढ़ाया भरोसा, WEF सर्वे में 74% मुख्य अर्थशास्त्रियों को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

WEF के अनुसार, सर्वे में शामिल 98 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले एक साल में भारत में औसत या उससे बेहतर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है.

2 hours ago

गिफ्ट निफ्टी के कमजोर संकेत, आज सुस्त रह सकता है बाजार; क्रूड में नरमी से मिलेगी राहत

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 329.91 अंक यानी 0.44 फीसदी गिरकर 74,529.08 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 85.30 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 23,329.00 पर रहा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

2 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

23 minutes ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

15 minutes ago

भारत की आर्थिक रफ्तार ने बढ़ाया भरोसा, WEF सर्वे में 74% मुख्य अर्थशास्त्रियों को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

WEF के अनुसार, सर्वे में शामिल 98 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले एक साल में भारत में औसत या उससे बेहतर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है.

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

19 hours ago