होम / बिजनेस / Stocks In News: इन खबरों वाले शेयरों पर रखिए नजर, हो सकती है अच्छी कमाई

Stocks In News: इन खबरों वाले शेयरों पर रखिए नजर, हो सकती है अच्छी कमाई

बीते कुछ दिनों से ग्लोबल मार्केट में कंसोलिडेशन का दौर चल रहा है, ऐसे में भारतीय बाजारों के लिए संकेत अच्छे नहीं हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: कल सपाट हुए भारतीय शेयर बाजारों के लिए आज भी ग्लोबल मार्केट से संकेत उत्साहजनक नहीं है. अमेरिकी बाजारों की बात करें तो डाओ जोंस में बेहद सीमित दायरे में कारोबार हुआ, डाओ सिर्फ 20 अंक ऊपर बंद हुआ. SGX Nifty भी आज चौथाई परसेंट गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, एशियाई बाजारों में भी सुस्ती का आलम है.

ग्लोबल मार्केट्स के अलावा किन खबरों वाले शेयरों पर आपको नजर रखनी चाहिए, चलिए देखते हैं. 

खबरों वाले शेयरों पर नजर 

1. सरकार ने क्रूड पर विंडफॉल टैक्स गेन टैक्स में कटौती की है. इसे 17750 प्रति टन से घटाकर 13,000 प्रति टन कर दिया है. इसके अलावा डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 7 रुपये प्रति लीटर कर दी है. फोकस में MRPL, Chennai Petro, ONGC, OIL India रहेंगे 

2. Syrma SGS Tech का IPO कल बंपर रिस्पॉन्स के बाद बंद हो गया, ये इश्यू 32.61 गुना सब्सक्राइब हुआ है.  इसमें रिटेल का हिस्सा 5.5 गुना और QIB का हिस्सा 88% भरा है

3. आईटी की दिग्गज कंपनी Wipro ने HM ट्रेजरी के साथ SIAM सर्विसेज मुहैया कराने के लिए एक करार किया है. ये शेयर आज फोकस में रखिएगा

4. NHPC भी आज फोकस में रहने वाला है, क्योंकि कंपनी ने नेपाल सरकार के साथ एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं. ये करार दो हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को विकसित करने के लिए किया गया है

5. Zomato भी नजर में रहेगा, Blinkit ने पायलट बेसिस पर प्रिंटआउट सर्विस की शुरुआत की है, कंपनी ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट के लिए 9 रुपये और कलर के लिए 19 रुपये चार्ज करेगी. 

6. SBI की ओर से KSK महानदी पावर के NPA होने को लेकर सफाई आई है, SBI ने इसे आदित्य बिड़ला ARC को 1622 करोड़ रुपये में बेचा था. SBI ने सफाई दी है कि NPA बिक्री की प्रक्रिया पूरी मंजूरियों के बाद हुई है. 

7. Sun Pharma को भी आज फोकस में रखिएगा, USFDA ने मोहाली प्लांट को लेकर 6 आपत्तियां जारी की हैं. इसके अलावा सरकार ने UDSA पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई है, जो कि लिवर के लिए एक API होता है. 

8. Embassy REIT में कल एक बल्क डील हुई थी, ICICI Pru MF ने 357 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1.18 करोड़ शेयर खरीदे हैं. आज ये शेयर फोकस में रहेगा

9. FMCG शेयरों को आज फोकस में रखना होगा, खबर है कि रूस सनफ्लावर ऑयल के एक्सपोर्ट की मंजूरी दे सकता है. 31 अगस्त से एक्सपोर्ट को शुरू किया जा सकता है. ITC, Adani Wilmar जैसी कंपनियों को फायदा हो सकता है.

10. FTSE के सेमी एनुअल रिव्यू के ऐलान पर नजर रखनी होगी, कौन से शेयर बाहर होंगे और किसे जगह मिलेगी आज उसकी लिस्ट जारी होगी. जो भी बदलाव होंगे वो 16 सितंबर से लागू होंगे

VIDEO: फेस्टिव सीजन में और महंगा होगा आटा, गेहूं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

17 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

37 minutes ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

45 minutes ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

15 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

45 minutes ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

7 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

17 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

37 minutes ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

20 hours ago