होम / बिजनेस / Stocks In News: इन खबरों वाले शेयरों पर रखिए फोकस, कमा सकते हैं मुनाफा

Stocks In News: इन खबरों वाले शेयरों पर रखिए फोकस, कमा सकते हैं मुनाफा

खराब ग्लोबल मार्केट कें संकेतों के बीच किन खबरों वाले शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, जहां दांव लगाकर आप मुनाफा कमा सकते हैं, एक नजर डाले हैं 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: बुधवार को शानदार तेजी के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजारों के लिए आज ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे नहीं हैं. अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस की 5 दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया, कल डाओ 175 अंक फिसलकर बंद हुआ, नैस्डेक में 1.25 परसेंट की बड़ी गिरावट देखने को मिली है. एशियाई बाजारों में भी सुस्ती है, SGX Nifty भी रेड जोन में कारोबार करता दिख रहा है. 

ग्लोबल मार्केट के अलावा किन खबरों वाले शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, जहां दांव लगाकर आप मुनाफा कमा सकते हैं, एक नजर डाले हैं 

खबरों वाले शेयर

1. Adani Enterprises को श्रीलंका में एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए श्रीलंका में सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है, आज इसके शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है 

2. Syrma SGS Tech IPO का आज आखिरी दिन है, इस इश्यू का निवेशकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है. ये इश्यू अपने तीसरे दिन 2.27 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. 

3. टेलीकॉम शेयरों पर आज नजर रखना चाहिए, TRAI के जारी आंकड़ों के मुताबिक 28.5 लाख के मुकाबले जून में 18.5 लाख ग्राहक जोड़े गए हैं, इसमें Vodafone ने जून में 18 लाख कस्टमर्स गंवाए हैं, जबकि Bharti Airtel ने 7.93 लाख और Jio ने 42.2 लाख ग्राहक जोड़े हैं.

4. आज रेस्टोरेंट शेयरों Speciality Restaurant, Restaurant Brands Asia पर नजर रखिएगा, क्योंकि खाने के बिल पर सर्विस चार्ज को लेकर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई है, अगर कोई भी अपडेट आता है तो ये बड़ी खबर होगी

5. Sona BLW Precision आज फोकस में रहने वाला है क्योंकि Blackstone ब्लॉक डील के जरिए अपने हिस्सेदारी बेचेंगे, रिपोर्ट के मुताबिक ब्लॉक डील में 4000 करोड़ रुपये के शेयर बिक सकते हैं, कुल 13.6 परसेंट हिस्सा Blackstone ब्लॉक डील के जरिए बेचेगा 

6. SBI Cards आज फोकस में रहेगा, क्योंकि जून-जुलाई में क्रेडिट कार्ड स्पेंडिंग में बढ़ोतरी देखने को मिली है. ये आंकड़ों पिछले साल की दिवाली के आंकड़ों से भी बेहतर रहे हैं. 

7. Natco Pharma पर भी नजर रखिएगा, कंपनी को कैंसर की एक दवा की शुरुआती मंजूरी USFDA से मिली है. ये अच्छी खबर है, शेयरों पर इसका असर दिखेगा

8. GAIL के बोर्ड ने 25,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है. इसके अलावा फॉरेन करेंसी से भी 24,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिली है

9. Indiabull HousingFinance की फंड जुटाने पर 20 अगस्त को बोर्ड बैठक होने वाली है, ये शेयर फोकस में रहेगा

10. Indo Amines को महाराष्ट्र में प्लाटं के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल चुकी है. प्लांट में सिंथेटिक ऑर्गेनिक केमिकल बनाया जाएगा

11. सरकारी कंपनी ONGC ने ExxonMobil के साथ करार किया है,  ये करार गहरे समुद्र में एक्सप्लोरेशन के लिए किया गया है. 

12. BEML की आज होने वाली बैठक टल गई है, खबरों के मुताबिक अब ये बैठक 24 अगस्त को हो सकती है. 

13. Craftsman Automation के लिए अच्छी खबर है कि पुणे के प्लांट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है

14. Infibeam का बोर्ड 25 अगस्त को फंड जुटाने पर विचार करेगा, शेयर को फोकस में रखिएगा 

15. Nuvoco Vistas के बोर्ड ने 350 करोड़ रुपये के NCDs के लिए मंजूरी दे दी है.

VIDEO: LaalSinghChaddha vs RakshaBandhan आमिर खान के लिए एक और मुश्किल जानिए दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

16 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

17 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

21 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

22 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

1 hour ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

1 hour ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

1 hour ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

1 hour ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

21 hours ago