होम / बिजनेस / ग्लोबल मार्केट से फिर खराब संकेत, इन खबरों वाले शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

ग्लोबल मार्केट से फिर खराब संकेत, इन खबरों वाले शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

अमेरिकी बाजार कंसोलिडेशन के दौर से गुजर रहे हैं. खराब ग्लोबल संकेतों के बीच कुछ खबरें हैं जिनके दम पर आप शेयर मार्केट में दांव लगा सकते हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जमकर मुनाफावसूली रही, आज भी भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे नहीं हैं. अमेरिकी बाजारों में सुस्ती जारी है, शुक्रवार को डाओ जोंस 292 अंक गिरकर बंद हुआ, S&P500 में भी 1.29 परसेंट की गिरावट रही और नैस्डेक भी 2 परसेंट टूटकर बंद हुआ. आज SGX Nifty भी करीब आधा परसेंट टूटकर कारोबार करता दिख रहा है. 

1. इसके अलावा आपको किन खबरों पर नजर रखनी चाहिए, खबरों के दम पर कहां दांव लगा सकते हैं. चलिए एक नजर डालते हैं. 

2. Paradeep Phosphate का एंकर लॉक-इन पीरियड आज खत्म होगा, ये शेयर आज फोकस में रहने वाला है. 

3. AstraZeneca Pharma India को DGCA से Olaparib film-coated टैबलेट के इंपोर्ट और मार्केटिंग की इजाजत मिल गई है. इस टैबलेट का इस्तेमाल कैंसर के लिए इलाज के लिए होता है. 

4. Thyrocare आज फोकस में रहेगा, क्योंकि API होल्डिंग ने IPO का प्लान रद्द कर दिया है

5. Tejas Networks आज फोकस में रहेगा, क्योंकि कंपनी Saankhya Labs में बाकी 93,571 इक्विटी शेयरों को भी खरीद लिया है. ये शेयर 454.19 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए हैं, जिनकी कुल वैल्यू 4.25 करोड़ रुपये है. 

6. Central Bank of India के शेयरों में आज हलचल दिख सकती है, बैंक ने Incred Financial Services के साथ करार किया है, जिसके तहत ये MSME को किफायती दरों पर लोन देंगे. 

7. Shilpa Medicare, जो कि Shilpa Biologicals (SBPL) की सब्सिडयरी है, कंपनी ने अपने पहले बायोसिमिलर के लिए तीसरे चरण की ह्यूमन क्लिनिकल स्टडीज को पूरा कर लिया है. कंपनी ने 
समीक्षा के लिए CDSCO को डोजियर दे दिया है. इसके बाद कंपनी को मार्केटिंग या मैन्यूफैक्चरिंग का लाइसेंस मिल सकता है. 
 
8. Oriental Hotels आज फोकस में रहेगा क्योंकि Nippon Life India Trustee ने 1.95 लाख शेयर या 0.1 परसेंट हिस्सा बेच दिया है. अब इसमें हिस्सेदारी घटकर 3.1687 परसेंट हो गई है. 

9. Mrs Bectors Food Specialities में Bajaj Holdings and Investment ने 360.06 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 3,22,176 इक्विटी शेयर बेचे हैं, ये शेयर आज फोकस में रहेगा.

10. MCX Gold के लिए खबर है कि सरकार की दूसरी सीरीज आज से शुरू है, इसमें निवेश करने का मौका है. 

11. JSW Steel ने NSHL के साथ  50:50 का ज्वाइंट वेंचर किया है. ये करार स्क्रैप श्रेडिंग फैसिलिटी को लगाने के लिए किया गया है

12. Ambuja Cement, ACC के लिए आज ओपन ऑफर डेट हैं, ओपन ऑफर 26 अगस्त से 9 सितंबर तक 385 रुपये प्रति शेयर के भाव पर रहेगा.

13. L&T आज फोकस में रहेगा, गुजरात के हजीरा मैन्यूफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट शुरू किया है. ये प्लांट रोजाना 45 किलो ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करेगा 

14. IIFL Finance में Morgan Stanley Asia Singapore Pte ने ओपन मार्केट से 35 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं. ये शेयर खरीद 334.95 प्रति शेयर पर हुई है. CDC Group Plc ने 335.64 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1.35 करोड़ शेयर बेचे हैं 

15. मिनिमम सपोर्ट प्राइस MSP को लेकर आज पहली बैठक है, इस बैठक का कई किसान यूनियन ने विरोध भी किया है. 

VIDEO: खाने के बिल पर सर्विस चार्ज देना है या नहीं? जानें क्या है नया अपडेट  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

13 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

19 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

20 hours ago


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

13 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

14 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

20 hours ago