होम / बिजनेस / पारे की चाल ने अभी से कर डाला पस्त, लेकिन इन कंपनियों का दिल मांगे मोर

पारे की चाल ने अभी से कर डाला पस्त, लेकिन इन कंपनियों का दिल मांगे मोर

इस साल गर्मी सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गर्मी ने अभी से बेहाल कर रखा है. अप्रैल में ही मई-जून जैसा अहसास होने लगा है. हालात ये हो चले हैं कि सूरज निकलते ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं, कुछ कंपनियां पारे की चाल में और तेजी की आस लगाए बैठी हैं. उनकी चाहत है कि गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार से आगे बढ़े, ताकि उनकी झोली पहले से ज्यादा भारी हो जाए. दरअसल, गर्मी के मौसम में FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों को बिक्री बढ़ने की उम्मीद रहती है. चूंकि गर्मी से निपटने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं.    

पिछले साल फीकी रही थी बिक्री
पिछले साल बेमौसम बरसात से FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों की बिक्री फीकी पड़ गई थी. ऐसे में इस साल मौसम के मिजाज को लेकर सामने आए अनुमान से उनके चेहरे की चमक बढ़ गई है. साथ ही वे यह भी चाहती हैं कि गर्मी जल्दी और तेजी से बढ़े, ताकि उनके उत्पादों की डिमांड में इजाफा हो सके. एयर कंडीशनर मार्केट से जुड़ी कंपनियों को उम्मीद है कि इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजारों में बिक्री बढ़ सकती है. मांग को पूरा करने के लिए इन कंपनियों ने प्रोडक्शन पहले से ही तेज कर दिया था. उन्हें छोटे-मझोले बाजारों से ज्यादा कारोबार आने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें - RBI ने नहीं दी राहत और इधर हिस्से में आई मामूली राहत भी छिनने के आसार!

15 प्रतिशत ज्यादा रहेगी बिक्री
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Voltas और हायर जैसी कंपनियों के लिए ठेके पर एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनी ईपैक ड्यूरेबल का मानना है कि इस साल बिक्री 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती है. पिछले साल करीब 1 करोड़ AC बिके थे और इस साल उद्योग को 1.15 करोड़ AC बिकने की उम्मीद है. वहीं, सॉफ्ट ड्रिंक और बोतल बंद पानी वाली कंपनियों ने भी कमर कस ली है. कोका कोला भी गर्मियों में बढ़ी मांग पूरी करने के लिए अपना डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बढ़ा रही है. वहीं, बिसलेरी इंटरनेशनल ने फिजी ड्रिंक्स की अच्छी मांग को देखते हुए लेमनाटा, पॉप, रेव तथा स्पाइसी जीरा के उत्पादन के लिए नई यूनिट्स शुरू की हैं.  

बीयर का प्रोडक्शन बढ़ाया 
इसी तरह, आइसक्रीम कंपनियां पारा तेजी से चढ़ने की उम्मीद लगाए बैठी हैं. बास्किन रॉबिन्स इंडिया नाम से से आइसक्रीम बेचने वाली ग्रैविस फूड्स  को इस साल गर्मियों में 15 से 20 फीसदी बिक्री बढ़ने का अनुमान है. उधर, बीयर कंपनियों ने भी प्रोडक्शन तेज कर दिया है. उन्हें उम्मीद है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, बिक्री में भी तेजी आएगी. Lone Wolf को उम्मीद है कि अप्रैल-जून तिमाही में पिछले साल के मुकाबले डिमांड दोगुनी हो सकती है. हालांकि लोकसभा चुनाव की चुनावी आचार संहिता के चलते कंपनी को थोक बिक्री 10-15 प्रतिशत कम रहने की आशंका है. इनके साथ-साथ स्किनकेयर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां भी मांग में इजाफे की उम्मीद लगाए बैठी हैं. गर्मियों में सनस्क्रीन और डिऑडरेंट की बिक्री काफी बढ़ जाती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

47 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

3 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

3 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

47 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

55 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago