✕

होम / बिजनेस / FMCG कंपनियां अब Blinkit, Zepto पर नहीं बेचेंगी छोटे पैकेट वाले प्रोडक्ट्स, जानिए क्यों?

FMCG कंपनियां अब Blinkit, Zepto पर नहीं बेचेंगी छोटे पैकेट वाले प्रोडक्ट्स, जानिए क्यों?

FMCG कंपनियों ने अपने छोटे पैकेजिंग वाले प्रोडक्ट्स को क्विक कॉमर्स पर बेचना बंद करने का फैसला लिया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की दिग्गज FMCG कंपनियों ने अपने छोटे पैकेजिंग वाले प्रोडक्ट्स को क्विक कॉमर्स पर बेचना बंद करने का फैसला लिया है. इस फैसले पीछे का सबसे बड़ा कारण छोटे दुकानदारों का काम आसान करना है. ये कंपनियां क्विक कॉमर्स के लिए अलग-अलग कीमतों पर पैक लॉन्च करेगी, जिसके लिए काम शुरू कर दिया गया है. तो आइए जानते हैं FMCG कंपनियों की क्या प्लानिंग है?

छोटे दुकानदारों के हित में लिया गया फैसला

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे ब्लिंकिट, जेप्टो पर लोगों को खाने-पीने की हर सामान बड़ी आसानी से मिल जाता है. इससे एक ओर जहां ग्राहकों को साहुलियत मिल जाती है. वहीं, दूसरी तरफ छोटे व्यापारियों को नुकसान होता है. इसी को देखते हुए FMCG कंपनियों ने एक बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले से छोटी दुकानदार और व्यापारियों काफी मदद मिलेगी. दरअसल, FMCG कंपनियों जैसे हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, पारले प्रोडक्ट्स और अदानी विल्मर आदि ने अपने छोटे पैकेजिंग वाले प्रोडक्ट्स को क्विक कॉमर्स पर बेचना बंद कर देगी. इस फैसले पीछे का सबसे बड़ा कारण छोटे दुकानदारों का काम आसान करना है. ये कंपनियां क्विक कॉमर्स के लिए अलग-अलग कीमतों पर पैक लॉन्च करेगी..

अलग से पैकेजिंग करने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पारले ने क्विक कॉमर्स के लिए पारले-जी, हाइड एंड सीक, क्रैक जैक और मोनाको जैसे बड़े ब्रैंडों के अलग-अलग पैक लॉन्च किए हैं. इसकी कीमत 50-100 रुपये है. वहीं, 30 रुपये तक की कीमत वाले छोटे बिस्कुट पैक केवल किराना दुकानों पर मौजूद होंगे. रिलायंस और डी मार्ट से लोग एक महीने या बल्क में समान ले जाते है ऐसे में यहां 120-150 की कीमत वाले पैक बेचा जाएगा. पारले के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने कहा कि क्विक कॉमर्स ज्यादातर किराना दुकानों के लिए छोटे पैक बना रहा है. इससे किराना बिजनेस के साथ टकराव पैदा हो रहा था. इसलिए, इसके साथ टकराव से बचने के लिए क्विक कॉमर्स के लिए इन अलग-अलग पैक को शुरू करने का फैसला किया.

महंगी होगी क्विक कॉमर्स से खरीदारी
आईटीसी ने एंगेज परफ्यूम, सेवलॉन हैंड वॉश और मंगलदीप अगरबत्ती सहित कई बड़े ब्रैंडों के लिए अलग-अलग क्विक कॉमर्स पैक लॉन्च किए हैं. देश की सबसे बड़ी पैकेज्ड फूड तेल कंपनी, अदानी विल्मर, खाना पकाने के तेल और दालों जैसे स्टेपल दोनों के लिए क्विक कॉमर्स के लिए एक अलग ब्रांड लॉन्च करने जा रही है. वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर ने भी अलग-अलग पैकेज तैयार करना शुरू कर दिया है. अडानी विल्मर के चीफ एग्जीक्यूटिव अंगशु मलिक ने कहा कि क्विक और बाकी ईकॉमर्स के लिए एक अलग ब्रैंड की योजना बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि इसकी कीमत किराना दुकानों में बिकने वाले पैक से थोड़ी अधिक होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि क्विक कॉमर्स से खरीदारी करने वाले कस्टमर बेहतर स्थिति में हैं.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

12 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

15 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

15 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

12 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

11 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

15 hours ago