होम / बिजनेस / 15 साल बाद भारत लौटी फ्लिपकार्ट, अब IPO की तैयारी तेज

15 साल बाद भारत लौटी फ्लिपकार्ट, अब IPO की तैयारी तेज

फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को आंतरिक पुनर्गठन के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है और इसके तहत फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड अब समूह की होल्डिंग कंपनी बन गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

भारत की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी होल्डिंग कंपनी का पंजीकृत पता सिंगापुर से भारत में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी के इस कदम को संभावित मेगा IPO से पहले एक अहम कॉरपोरेट पुनर्गठन माना जा रहा है. उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कंपनी का ढांचा सरल होगा और भारतीय पूंजी बाजार में सूचीबद्ध होने की राह आसान हो सकती है.

सरकार से मिली अंतिम मंजूरी

कंपनी को इस पुनर्गठन के लिए केंद्र सरकार से अंतिम मंजूरी मिल गई है. इसमें प्रेस नोट 3 से जुड़ी अनुमति भी शामिल है, जो कुछ पड़ोसी देशों के निवेशकों के लिए विदेशी निवेश की मंजूरी से संबंधित नियम है. फ्लिपकार्ट में चीन की टेक कंपनी टेनसेंट की लगभग 5 से 6 प्रतिशत हिस्सेदारी है, इसलिए इस प्रक्रिया के लिए इस मंजूरी का इंतजार किया जा रहा था.

NCLT से पहले ही मिल चुकी थी हरी झंडी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब तीन महीने पहले राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (NCLT) ने फ्लिपकार्ट की कई संस्थाओं के विलय को मंजूरी दे दी थी. यह मंजूरी कंपनी की होल्डिंग संरचना को कानूनी रूप से सिंगापुर से भारत में स्थानांतरित करने के लिए जरूरी थी. हालांकि, कंपनी की ‘रिवर्स फ्लिपिंग’ यानी वतन वापसी की प्रक्रिया टेनसेंट की हिस्सेदारी के कारण प्रेस नोट 3 की मंजूरी मिलने तक लंबित थी.

15 साल बाद भारत वापसी

फ्लिपकार्ट ने 2011 में अपनी होल्डिंग कंपनी को सिंगापुर स्थानांतरित किया था. उस समय विदेशी निवेश और नियामकीय माहौल को देखते हुए यह कदम रणनीतिक रूप से अहम माना गया था. अब कंपनी ने 15 साल बाद फिर से भारत में अपनी होल्डिंग संरचना स्थापित की है. विश्लेषकों का कहना है कि इसका उद्देश्य IPO से पहले कॉरपोरेट ढांचे को सरल बनाना और निवेशकों के लिए पारदर्शिता बढ़ाना है.

कंपनी ने क्या कहा

फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को आंतरिक पुनर्गठन के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है और इसके तहत फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड अब समूह की होल्डिंग कंपनी बन गई है. उन्होंने कहा कि यह फ्लिपकार्ट समूह की भारत वापसी का अहम पड़ाव है और यह भारत के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

2026 या 2027 में आ सकता है IPO

मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, फ्लिपकार्ट 2026 के अंत या 2027 में अपना IPO ला सकती है, जो बाजार की स्थितियों पर निर्भर करेगा. हालांकि, वॉलमार्ट की दो कंपनियों फ्लिपकार्ट और फोनपे को एक ही साल सूचीबद्ध किए जाने की संभावना कम मानी जा रही है. फिनटेक कंपनी फोनपे के इस साल बाजार में आने की उम्मीद है.

50 अरब डॉलर तक हो सकता है मूल्यांकन

सूत्रों के मुताबिक फ्लिपकार्ट 35 से 50 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर IPO लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 1 से 2 अरब डॉलर तक की पूंजी जुटाने पर विचार कर सकती है. IPO की संभावनाओं को देखते हुए कंपनी ने गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टैनली और जेपी मॉर्गन जैसे प्रमुख निवेश बैंकों के साथ शुरुआती बातचीत भी की है.

भारत के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स बाजार पर नजर

भारत में फ्लिपकार्ट के प्रमुख प्रतिस्पर्धियों में अमेजन, रिलायंस जियोमार्ट और टाटा समूह का ई-कॉमर्स कारोबार शामिल हैं. उद्योग संगठन फिक्की और डेलॉयट की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का ई-कॉमर्स बाजार 21 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि वृद्धि दर से बढ़ते हुए 2030 तक 325 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. ऐसे में फ्लिपकार्ट का भारत में सूचीबद्ध होना निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

55 minutes ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

1 hour ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

2 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

2 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

29 minutes ago