✕

होम / बिजनेस / क्विक कॉमर्स में छिड़ेगी नई जंग, Flipkart ने लॉन्च किया Minutes, 15 मिनट में घर आएगा सामान

क्विक कॉमर्स में छिड़ेगी नई जंग, Flipkart ने लॉन्च किया Minutes, 15 मिनट में घर आएगा सामान

इस सर्विस के जरिए ग्रोसरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स तक की डिलीवरी केवल 8 से 16 मिनट के अंदर की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्विक कॉमर्स को देश में सबसे तेजी से बढ़ते सेक्टर में से एक माना जाता है. यही वजह है कि कई दिग्गज कंपनियों ने अपने क्विक कॉमर्स सर्विसेज लॉन्च की हैं. जोमाटो का ब्लिंकिट (Blinkit), स्विगी का इंस्टामार्ट (Instamart), जेप्टो (Zepto) और टाटा डिजिटल का बिग बास्केट (BigBasket) इस सेक्टर के बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं. अब इन्हें टक्कर देने के लिए फ्लिपकार्ट ने मिनट्स एप (Flipkart Minutes) को मार्केट में लॉन्च किया है.

8 से 16 मिनट में डिलीवरी का दावा 

ईकॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट लंबे समय से क्विक कॉमर्स सेगमेंट में एंट्री लेने की कोशिश कर रही थी. कंपनी ने इस सर्विस को बेंगलुरु में अपने कर्मचारियों के लिए शुरू कर दिया था. अब फ्लिपकार्ट मिनट्स ने बेंगलुरु के बेलंदूर और एचएसआर लेआउट इलाके में ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामान डिलीवर करना शुरू कर दिया है. कंपनी का दावा है कि वह 8 से 16 मिनट में सामान की डिलीवरी कर रहे हैं. फिलहाल फ्लिपकार्ट मिनट्स पर 99 रुपये से ऊपर का सामान फ्री डिलीवर किया जा रहा है. हालांकि, हर ऑर्डर पर 5 रुपये प्लेटफॉर्म फीस ली जा रही है.

फेस्टिव सीजन आने से पहले 100 डार्क स्टोर शुरू करेगी कंपनी 

इससे पहले दावा किया गया था कि फ्लिपकार्ट ने फेस्टिव सीजन आने से पहले 100 डार्क स्टोर शुरू करने की योजना बनाई है. हाल ही में जोमाटो ने कहा था कि जल्द ही ब्लिंकिट का कारोबार उनसे बड़ा हो जाएगा. ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने पहले ही क्विक कॉमर्स सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की आशंका जताई थी. उन्होंने कहा था कि कई कंपनियां मार्केटिंग और सब्सिडी पर काफी खर्च कर रही हैं.  

फ्लिपकार्ट के 50 करोड़ कस्टमर

फ्लिपकार्ट के पास फिलहाल 14 लाख से ज्यादा सेलर्स हैं. साथ ही 50 करोड़ कस्टमर भी कंपनी से जुड़े हुए हैं. कंपनी लगभग 80 कैटेगरी में 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट बेच रही है. मगर, कस्टमर्स की मांग को देखते हुए उन्होंने क्विक कॉमर्स में आने का फैसला लिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

8 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

8 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

2 hours ago