✕

होम / बिजनेस / Flipkart ने उठाया ऐसा कदम, RedBus की बढ़ गई टेंशन; आखिर क्या है मामला?

Flipkart ने उठाया ऐसा कदम, RedBus की बढ़ गई टेंशन; आखिर क्या है मामला?

तेजी से बन रहे एक्सप्रेसवे के चलते बस इंडस्ट्री को बूस्ट मिला है. आने वाले दिनों में इस बाजार के और बड़ा होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बस टिकट बुक करानी हो, तो सबसे पहला नाम दिमाग में रेडबस (RedBus) का ही आता है. 2006 में अस्तित्व में आई Redbus बस यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है. हालांकि, अब कंपनी की बादशाहत को चुनौती मिल सकती है. वॉलमार्ट (Walmart) के निवेश वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) की बस बुकिंग बिजनेस में एंट्री हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अपने ऐप पर बस बुकिंग सर्विस शुरू करने के लिए कई राज्यों के ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन और प्राइवेट एग्रीगेटर्स से हाथ मिलाया है. 

इन कंपनियों को मिलेगी चुनौती
फ्लिपकार्ट देश के 25,000 से अधिक रूट्स कवर करते हुए कस्टमर्स के लिए 10 लाख बस कनेक्‍शंस में से चुनने का विकल्‍प प्रदान करेगी. कंपनी पहले ही अपने प्लेटफॉर्म पर फ्लाइट और होटल बुकिंग सर्विस मुहैया करा रही है. अब इसमें बस बुकिंग भी शामिल हो गई है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फ्लिपकार्ट के इस कदम से खासतौर अपर रेडबस को सीढ़ी चुनौती मिलेगी. फिलहाल, इस बिजनेस में Redbus का दबदबा है. इसके अलावा, मेकमाईट्रिप, यात्रा, एक्सपीडिया, रेडबस, इंटरसिटी बस.कॉम आदि कंपनियों के लिए भी प्रतियोगिता बढ़ जाएगी.

फंड की नहीं होगी कोई कमी
वॉलमार्ट रिवेन्यु के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है. ऐसे में फ्लिपकार्ट के बस बुकिंग बिजनेस को मजबूती प्रदान करने में फंड की कोई कमी नहीं आएगी. जानकार मानते हैं कि फ्लिपकार्ट बेहद आक्रामक ढंग से अपने इस बिजनेस को बढ़ाने की क्षमता रखती है. इसलिए रेडबस जैसी कंपनियों को बाजार में बने रहने के लिए नई रणनीति पर काम करना होगा. ग्राहक फ्लिपकार्ट ऐप के ट्रेवल बुकिंग सेक्शन में जाकर बस की बुकिंग करा सकते हैं. लॉन्‍च ऑफर के तहत 15 अप्रैल तक होने वाली हर बस बुकिंग के लिए डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

अल्टीमेट डेस्टिनेशन बनने की चाहत 
फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजय वीर यादव का कहना है कि फ्लिपकार्ट की सेवाओं के विस्तार में बस बुकिंग एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है. हम अपने ग्राहकों की सभी आवश्‍यकताओं के लिए अल्टीमेट डेस्टिनेशन बनना चाहते हैं. टियर-2 और टियर-3 बाजारों में हमारी मजबूत उपस्थिति के साथ यह कदम ग्राहकों की इंटरसिटी ट्रेवल की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा. उन्होंने आगे कहा कि हम अपने ग्राहकों के लिए वैल्यू-एडेड सर्विस देना जारी रखेंगे. हम भविष्‍य में उनके ट्रेवल अनुभवों को और भी ज्यादा सरल बनाएंगे.

इस बिजनेस में क्यों कूदी फ्लिपकार्ट?
ई-कॉमर्स कंपनी के बस बुकिंग बिजनेस में कूदने की खास वजह है. एक रिपोर्ट बताती है कि अधिक एक्सप्रेसवे बनने, सड़कों की स्थिति पहले से बेहतर होने के चलते बस इंडस्ट्री में संभावनाओं की कोई कमी नहीं है. इंडस्ट्री को आने वाले कुछ समय में सीट बुकिंग में 200 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है. ऐसे में फ्लिपकार्ट इस इंडस्ट्री में अपने पैर जमाकर संभावनाओं का लाभ उठाना चाहती है. बता दें कि बस टिकटिंग प्लेटफॉर्म RedBus का वर्तमान मूल्य करीब 7000 करोड़ रुपए है. इसकी शुरुआत तीनों दोस्‍तों ने महज 5 लाख रुपए के निवेश के साथ की थी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

9 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

10 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

10 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

13 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

13 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

13 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

9 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

10 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

10 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

14 hours ago