✕

होम / बिजनेस / Flipkart ने जॉब कट के लिए अपनाया ये तरीका, 5-7 प्रतिशत तक हो सकता है जॉब कट

Flipkart ने जॉब कट के लिए अपनाया ये तरीका, 5-7 प्रतिशत तक हो सकता है जॉब कट

ई-कॉमर्स कंपनी आने वाले समय में अपनी रिस्‍ट्रक्‍चरिंग को लेकर काम कर रही है. कंपनी ऐसा पिछले दो सालों से कर रही है. अगर ऐसा होता है तो इससे 5 से 7 प्रतिशत तक कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साल की शुरुआत में फ्लिपकार्ट से जो खबर निकलकर सामने आ रही है वो उसके कई कर्मचारियों के लिए परेशानी पैदा कर दी है. फ्लिपकार्ट इस साल में परफॉर्मेंस बेस जॉब कट करने जा रहा है. कंपनी की ओर से ये भी कहा गया है कि 5 से 7 प्रतिशत तक कर्मचारी इससे प्रभावित हो सकते हैं. इस खबर के बाद सवाल ये पैदा हो रहा है कि आखिर क्‍या 2024 की पहली तिमाही भी 2023 की तरह तो नहीं होने जा रही है. 

कैसे होगा परफॉर्मेंस बेस जॉब कट 
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि परफॉरर्मेंस के आधार पर होने वाले इस जॉब कट में मार्च से लेकर अप्रैल तक इसका असर देखने को मिल सकता है. इसमें कर्मचारियों के सालाना परफॉर्मेंस आधार पर कदम उठाया जाएगा. कंपनी अपने संसाधनों के और बेहतर इस्‍तेमाल को लेकर ये कदम उठा रही है. अगर Myntra को छोड़ दिया जाए तो कंपनी के पास 22000 लोगों की वर्कफोर्स है. 

आने वाले महीनों में हो सकती है बैठक 
आने वाले महीनों में फ्लिपकार्ट के सीनियर अधिकारियों की एक मीटिंग होने की भी संभावना जताई गई है. इस बैठक में 2024 के आने वाले रोड मैप पर चर्चा से लेकर मौजूदा और नए व्‍यवसायिक उद्यमों में अपने संसाधनों को बढ़ाने को लेकर कंपनी इस बैठक में विचार कर सकती है. यही नहीं कंपनी ने अपने आईपीओ के प्‍लान को भी फिलहाल 2024 तक स्‍थगित किया है. इससे पहले कंपनी 2022-23 में भी अपने आईपीओ की योजना को रोक चुकी है. 

इस ओर देख रही है कंपनी 
फ्लिपकार्ट आने वाले समय में ई-कॉमर्स कारोबार के साथ-साथ आंशिक रूप से अदानी समूह केइ स्‍वामित्‍व वाली क्लियरट्रिप का अधिग्रहण भी कर सकती है. क्लियट्रिप का जीएमवी 1.5-1.7 बिलियन डॉलर का है. फ्लिपकार्ट की योजना है कि वो इसके जरिए एयरलाइन बुकिंग से लेकर होटल व्‍यवसाय पर नजरें जमाए बैठी है. कंपनी अपने पुनर्गठन को लेकर पिछले कई महीनों से योजना बना रही है. इससे पहले अपनी पेरेंट कंपनी वॉलमार्ट से 600 बिलियन डॉलर की रकम सुरक्षित करने के बाद कंपनी अपने 1 बिलियन के राउंड की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है. 

ये भी पढ़ें: इस राज्‍य में Green प्रोजेक्‍ट में निवेश करेगी Reliance, इतने करोड़ का होगा Investment

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, 15 साल में आएगा 20 अरब डॉलर का निवेश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू हो गया है. इसके तहत भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में 100 फीसदी शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

11 hours ago

NH पर हादसों में मौत हुई तो ठेकेदारों पर लगेगा ₹50 लाख तक जुर्माना, सरकार ने कड़े किए नियम

राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों के लिए अब निर्माण ठेकेदारों की जवाबदेही तय होगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नए नियमों के तहत दूसरी दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के लिए ₹25 लाख और तीसरी दुर्घटना में ₹50 लाख तक का जुर्माना देना होगा.

11 hours ago

हरि शंकर तिबरेवाल: ईडी की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

11 hours ago

खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से जियो IPO ने जुटाए ₹8,110 करोड़, LIC से लेकर ब्लैकरॉक तक ने लगाया दांव

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इससे पहले कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों को ₹1,119 प्रति शेयर के भाव पर 7.24 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं.

12 hours ago

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-जापान वैश्विक साझेदारी 2.0: द्विपक्षीय व्यापार से वैश्विक सशक्तीकरण तक

इस लेख में विभव कांत उपाध्याय बताते हैं कि इस साझेदारी के अगले अध्याय में बाजारों और परियोजनाओं से आगे बढ़कर संस्थानों, प्रणालियों और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना क्यों जरूरी है.

7 hours ago

हरि शंकर तिबरेवाल: ईडी की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

11 hours ago

क्रिस्टियन अमनपोर जून 2027 में छोड़ेंगी CNN, 43 साल का सफर होगा खत्म

इंटरनेशनल जर्नलिज्म की प्रमुख हस्तियों में शामिल क्रिस्टियन अमनपोर ने CNN से अलग होने का फैसला किया है. महीनों तक विचार करने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है.

8 hours ago