✕

होम / बिजनेस / बैंक ऑफ बड़ौदा की QIP इश्यू के जरिए ये 5 सरकारी बैंक जुटाएंगे 10,000 करोड़ रुपये की पूंजी

बैंक ऑफ बड़ौदा की QIP इश्यू के जरिए ये 5 सरकारी बैंक जुटाएंगे 10,000 करोड़ रुपये की पूंजी

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के बोर्ड की बैठक 13 फरवरी को होगी. इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू सहित कई तरीकों से फंड जुटाने के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकार ने पांच सरकारी बैंकों के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 10,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है. इसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित चार अन्य सरकारी बैंक शामिल हैं. दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के बोर्ड की बैठक 13 फरवरी को होगी, जिसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू सहित कई तरीकों से फंड जुटाने के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा. 


बैठक में बनाई जाएगी पूंजी जुटाने की योजना

बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "बोर्ड की बैठक 13 फरवरी 2025 को होनी तय है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ 31 मार्च 2026 तक और उसके बाद भी उपयुक्त किस्तों में क्यूआईपी सहित कई तरीकों से आम इक्विटी पूंजी के माध्यम से पूंजी जुटाने की योजना पर विचार किया जाएगा. बैंक ने कहा कि इन योजनाओं को वैधानिक और रेगुलेटरी अनुमोदन के बाद ही लागू किया जाएगा. 

इन पांच बैंकों को मिली फंड जुटाने की मंजूरी

सरकार ने क्यूआईपी रूट के माध्यम से पांच सरकारी बैंकों के लिए 10000 करोड़ रुपये की राशि जुटाने की योजना को मंजूरी दी है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अलावा चार अन्य लेंडर, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को धन जुटाने की मंजूरी मिल गई है. सूत्रों के अनुसार ये लेंडर वित्तीय वर्ष 2025 की चौथी तिमाही से छोटे-छोटे किस्तों में धन जुटा सकते हैं. सूत्रों ने कहा डिपार्टमेंट ऑफ डिसइनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) को भी ऑफर फॉर सेल (OFS) रूट के जरिए इन लेंडर्स में हिस्सेदारी बेचने का आदेश मिला है.

बैंकों में सरकारी की इतनी हिस्सेदारी

सरकार अगस्त 2026 तक इन पीएसयू बैंकों में 25 प्रतिशत मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग को पूरा करने का प्रयास कर रही है. BSE पर लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, दिसंबर तिमाही के अंत में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सरकार की 79.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि पंजाब एंड सिंध बैंक में 98.25 प्रतिशत हिस्सेदारी, इंडियन ओवरसीज बैंक में 96.38 प्रतिशत हिस्सेदारी, यूको बैंक में 95.39 प्रतिशत हिस्सेदारी और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 93.08 प्रतिशत हिस्सेदारी है.  इन बैंकों की मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर सरकार की अतिरिक्त हिस्सेदारी लगभग 50,000 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही है. यह कदम सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की वित्तीय स्थिति को सुधारने और सरकार के डिसइन्वेस्टमेंट लक्ष्य को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

18 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

20 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

21 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

22 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 hour ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 hour ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 hour ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

20 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

18 hours ago