✕

होम / बिजनेस / सवालों के घेरे में Adani की ये दो कंपनियां, Fitch ने जताई चिंता

सवालों के घेरे में Adani की ये दो कंपनियां, Fitch ने जताई चिंता

रेटिंग एजेंसी फिच का कहना है कि अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पोर्ट्स की फाइनेंशिएल फ्लेक्सिबिलिटी प्रभावित हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. हिंडनबर्ग (Hindenberg) के तूफान से अब तक पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाए समूह के लिए अब रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) से बुरी खबर आई है. फिच ने कहा है कि अडानी ग्रुप की 2 कंपनियां प्रशासनिक तौर पर लापरवाही की वजह से हाई कॉन्टेजियन रिस्क में हैं. फिच ने ग्रुप की इन कंपनियों को ‘BBB’ रेटिंग दी है.  

इन कंपनियों का नाम शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पोर्ट्स को हाई हाई कॉन्टेजियन रिस्क में रखा है. फिच का कहना है कि ये जोखिम कंपनियों की फाइनेंशिएल फ्लेक्सिबिलिटी को प्रभावित कर सकता है. बता दें कि हिंडबनर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. उसकी अधिकांश कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है और अब भी उनमें उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. 

लोन के भुगतान पर सवाल
इस बीच, अडानी ग्रुप द्वारा किए गए लोन के रीपेमेंट के दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं. समूह का कहना है कि उसने 2.15 अरब डॉलर के लोन का रीपेमेंट कर दिया है. वहीं, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी समूह ने 2.15 अरब डॉलर के शेयरों के बदले लिए गए लोन का पूरा पेमेंट नहीं किया है. इस मामले में बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) ने अडानी ग्रुप से स्पष्टीकरण मांगा है. हालांकि, अडानी समूह ने इस रिपोर्ट को बकवास करार दिया है.

शेयर बाजार में हाल 
वहीं, फिच रेटिंग की रिपोर्ट का असर Adani Transmission के शेयरों पर देखने को मिल रहा है. कंपनी के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा के नुकसान के साथ 993.40 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि पिछले 5 दिनों में इनमें 6.81% की गिरावट आई है. हालांकि, Adani Ports के शेयरों में तेजी का रुख है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयरों में 4.86% का उछाल दर्ज किया जा चुका था. यह 621.20 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

32 minutes ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

41 minutes ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

3 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

4 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

4 hours ago

बड़ी खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

32 minutes ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

25 minutes ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

3 hours ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

42 minutes ago