✕

होम / बिजनेस / भारत बनेगा विश्व का सबसे बड़ा फिनटेक मार्केट? पहले से मजबूत हुई स्थिति!

भारत बनेगा विश्व का सबसे बड़ा फिनटेक मार्केट? पहले से मजबूत हुई स्थिति!

इनोवेशन की बदौलत भारत ने दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी फिनटेक इंडस्ट्री के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है.

पवन कुमार मिश्रा 3 years ago

पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में इनोवेशन को बढ़ावा मिला है और इसकी बदौलत भारत में बिजनेस का क्षेत्र लगातार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. हाल ही में मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया एवं बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) ने फिनटेक क्षेत्र को लेकर अपनी सालाना रिपोर्ट जारी कर दी है. इस रिपोर्ट को ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल के दौरान जारी किया गया है. इस रिपोर्ट में भारत की फिनटेक यात्रा को तो रेखांकित किया ही गया है साथ ही यह भी बताया गया है कि दुनिया भर में सबसे शानदार इनोवेशन की बदौलत भारत तेजी फिनटेक क्षेत्र (Fintech Industry) का अग्रणी बन रहा है.  

भारतीय फिनटेक इंडस्ट्री
रिपोर्ट में बताया गया है कि इनोवेशन को लेकर लगातार अपनी प्रतिबद्धता की वजह से भारत ने दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी फिनटेक इंडस्ट्री के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है. इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत बहुत ही तेजी से विश्व की सबसे बड़ी फिनटेक मार्केट बनने की तरफ भी बढ़ रहा है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारतीय फिनटेक इंडस्ट्री अब अपने शुरूआती चरण से आगे बढ़ चुकी है और इकोसिस्टम में भी काफी महत्त्वपूर्ण एवं बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं और इन्हीं बदलावों की बदौलत भारतीय फिनटेक इंडस्ट्री की ये रफ्तार सुनिश्चित हो पा रही है. 

बेहतर हुआ प्रबंधन
भारत में फिनटेक अभी अपने माध्यम चरणों में है और इस वजह से कंपनियों की प्रॉफिटेबलिटी में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, साथ ही कंपनियों के लिए मौजूदा सिस्टम में निहित खतरों में भी कमी आई है. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय रेगुलेटरी संस्थाएं भी पहले से ज्यादा जागरूक हुई हैं और उन्होंने फिनटेक इंडस्ट्री की क्षमता को पहचाना है. पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में विभिन्न विभागों, संस्थाओं और समितियों का गठन किया गया है जिससे फिनटेक इंडस्ट्री के प्रबंधन में सुधार आया है और रिस्क-मैनेजमेंट में भी सुधार हुआ है. इसके साथ ही फिनटेक कंपनियों द्वारा नियमों एवं कानूनों को अपनाने में भी सुधार हुआ है और इससे भी फिनटेक इंडस्ट्री में बदलाव हुए हैं. मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम वैद्यनाथन का कहना है कि भारतीय फिनटेक इंडस्ट्री फिलहाल अपनी आगे की यात्रा तय कर रहा है. इस वक्त इस इंडस्ट्री के सामने बहुत से मुश्किल सवाल हैं, जिनमें सबसे प्रमुख सवाल प्रॉफिटेबलिटी का है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि आने वाले समय के लिए फिनटेक इंडस्ट्री तैयार है.  

जारी रहेगी फिनटेक की वृद्धि   
जहां एक तरफ रिपोर्ट में भारत की तेजी से बढती फिनटेक इंडस्ट्री के बारे में बताया गया है, वहीं दूसरी तरफ रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आने वाले समय में भारतीय फिनटेक इंडस्ट्री में और वृद्धि देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में फिनटेक क्षेत्र में बड़ी-बड़ी कंपनियों का सृजन होगा और इसके साथ ही फिनटेक क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा IPOs भी देखने को मिलेंगे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आने वाले समय में फिनटेक क्षेत्र की कंपनियों की कमाई में लगभग 33% जितनी वृद्धि देखने को मिलेगी और साल 2030 तक यह इंडस्ट्री 190 बिलियन डॉलर्स जितनी बड़ी हो सकती है. 
 
यह ही पढ़ें: Jawan Box Office Collection: पहले ही दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

7 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

8 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

8 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

14 hours ago