✕

होम / बिजनेस / सरकार की रडार में Zerodha AMC, नितिन कामथ समेत कई बड़े अधिकारियों पर लगा जुर्माना

सरकार की रडार में Zerodha AMC, नितिन कामथ समेत कई बड़े अधिकारियों पर लगा जुर्माना

जेरोधा एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और इसके फाउंडर नितिन कामथ पर जुर्माना लगाया गया है. नोटिस मिलने के 90 दिनों के भीतर जुर्माना भरने का निर्देश मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जीरोधा (Zerodha) के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. कंपनी के फाउंडर नितिन कामथ समेत कई बड़े अधिकारियों पर कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) द्वारा कार्रवाई की गई है. मंत्रालय ने तय समय के भीतर चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त करने में असफल रहने के चलते जीरोधा एसेट मैनेजमेंट के सभी डायरेक्टर पर जुर्माना लगाया है.

बिना सीएफओ के ही काम कर रही थी कंपनी

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने 31 जुलाई को यह आदेश जारी किया है. इसके अनुसार, Zerodha AMC ने कंपनी एक्ट, 2013 की धारा 203 का उल्लंघन किया है. इसके तहत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा पेड अप कैपिटल वाली कंपनियों को सीएफओ के पद पर स्थायी तैनाती करना आवश्यक है. मगर, कंपनी बिना सीएफओ के ही काम कर रही थी. आदेश में कहा गया है कि कंपनी रेगुलेटर ने जीरोधा एएमसी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही कंपनी के फाउंडर नितिन कामथ पर भी 4.08 लाख रुपये का जुर्माना लगा है.

इन सभी अधिकारियों पर लगाया गया जुर्माना 

जीरोधा ने खुद ही 9 जनवरी, 2024 को आवेदन दायर किया और स्वीकार किया कि कंपनी ने अधिनियम 2013 की धारा 203 का उल्लंघन किया है. जिसमें उसने मुख्य वित्तीय अधिकारी की नियुक्ति नहीं की थी. कंपनी के फाउंडर नितिन कामथ पर भी 4.08 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा राजन्ना भुवनेश पर 5 लाख रुपये, जीरोधा एएमसी के सीईओ विशाल वीरेंद्र जैन पर 3.45 लाख रुपये, कंपनी सेक्रेटरी शिखा सिंह पर 3.45 लाख रुपये, नित्या ईश्वरन पर 1.5 लाख रुपये और तुषार महाजन पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

459 दिनों तक खाली था कंपनी का CFO पद 

जीरोधा एएमसी ने मार्च, 2023 में चिंतन भट्ट को कंपनी का सीएफओ बनाया था. उससे पहले तक वह कंपनी एक्ट का पालन नहीं कर रही थी. इसी देरी के चलते यह कार्रवाई की गई है. मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि 20 दिसंबर, 2021 से 23 मार्च, 2023 यानी 459 दिनों तक कंपनी का सीएफओ पद खाली था. जीरोधा और उसके अधिकारियों को जुर्माना चुकाने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि कंपनी के डायरेक्टर जुर्माने का भुगतान अपने पैसे से करेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

11 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

11 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

12 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

6 hours ago