होम / बिजनेस / Finance Ministry से हुई छोटी सी गलती, घबराहट में ट्रेडर्स का छूटा पसीना

Finance Ministry से हुई छोटी सी गलती, घबराहट में ट्रेडर्स का छूटा पसीना

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) से टाइपोग्राफी में एक छोटी सी गलती हो गयी जिसकी वजह से ट्रेडर्स कन्फ्यूज हो गए और घबराहट के मारे उनका पसीना छूटने लगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आज संसद में Finance बिल पेश किया गया जिसमें संशोधन करके सरकार ने F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ) के जरिये होने वाली कमाई पर सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में 25% की वृद्धि का ऐलान किया जिसके बाद ट्रेडर्स को बहुत तगड़ा झटका लगा था. लेकिन वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) से टाइपोग्राफी में एक छोटी सी गलती हो गयी जिसकी वजह से ट्रेडर्स कन्फ्यूज हो गए और घबराहट के मारे उनका पसीना छूटने लगा. बाद में वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इस गलती को सुधारा और कन्फ्यूजन को दूर किया. 

वित्त मंत्रालय ने सुधारी गलती
दरअसल वित्त मंत्रालय ने पहले कहा था कि संसद में पास हुए Finance बिल में संशोधन करके STT को 0.017% से बढ़ाकर 0.021% कर दिया गया है. हालांकि बाद में वित्त मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए साफ किया कि STT को 0.062% से बढ़ाकर 0.05% किया गया है न कि 0.017% से बढ़ाकर 0.021%, जैसा कि Finance बिल के संशोधन में कहा गया है. संसद में Finance बिल पास होने के बाद ट्रेडर्स कन्फ्यूज दिखे क्योंकि F&O पर पहले से ही 0.05% के रेट से टैक्स लगता आया है. वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह कन्फ्यूजन टाइपोग्राफी की  वजह से हुआ था और सरकार बिल में आवश्यक संशोधन करके इस गलती में सुधार कर देगी. 

NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) ने बढ़े हुए ट्रांजेक्शन चार्ज को लिया वापस
एक तरफ जहां वित्त मंत्रालय की गलती से ऑप्शन ट्रेडर्स परेशान हो गए वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) ने इक्विटी कैश और डेरिवेटिव पर बढ़ाये गए ट्रांजेक्शन चार्ज को वापस ले लिया. आपको बता दें, NSE ने जनवरी 2021 में इक्विटी कैश और डेरिवेटिव के ट्रांजेक्शन पर लगने वाले चार्ज को 6% बढ़ा दिया था. NSE द्वारा यह फैसला, इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड ट्रस्ट को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया था. 1 अप्रैल 2023 से इक्विटी कैश और डेरिवेटिव के क्षेत्र पर कम किये गए नए चार्ज को लागू कर दिया जाएगा. 
 
यह भी पढ़ें: इस बैंक ने किया कानूनों का उल्लंघन, RBI ने लगाई भारी-भरकम पेनल्टी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

15 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

15 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

17 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

18 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

15 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

15 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

17 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

20 hours ago