होम / बिजनेस / कैसा हो इस बार का आम बजट? सरकार जानना चाहती है आपके दिल की बात

कैसा हो इस बार का आम बजट? सरकार जानना चाहती है आपके दिल की बात

वित्त मंत्रालय ने आम बजट के लिए आम जनता से भी सुझाव मांगे हैं. आप भी अपने दिल की बात सरकार तक पहुंचा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगले साल फरवरी में पेश होने वाले आम बजट की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बढ़ती महंगाई के बीच आने वाले इस बजट पर देशभर की निगाहें हैं. यह मौजूदा मोदी सरकार के कार्यकाल का आखिरी आम बजट होगा. लिहाजा उम्मीद की जा सकती है कि सरकार जनता को लुभाने के हर संभव कोशिश करेगी. सरकार ने फरवरी में पेश होने वाले बजट 2023-24 को लेकर लोगों से सुझाव भी मांगे हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'Mygov' पर आम जनता से सुझाव मांगे हैं. 

कब तक दे सकते हैं सुझाव?
यदि आपके मन में बजट को लेकर कोई सुझाव है,तो 'Mygov' ऐप पर जाकर उसे सरकार के साथ साझा कर सकते हैं. दरअसल, सरकार यह जानना चाहती है कि देशवासी कैसा बजट चाहते हैं, उनकी बजट में क्या अपेक्षा है, इसलिए लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं. आप अपने सुझाव 10 दिसंबर तक भेज सकते हैं. बता दें कि वित्तमंत्री उद्योगपतियों के साथ बैठक कर रही हैं और उनके विचार और सुझाव जान रही हैं. 

जन भागीदारी को बढ़ावा 
सरकार की तरफ से जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए और लोगों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखने के लिए हर साल लोगों से बजट को लेकर सुझाव मांगे जाते हैं. इस संबंध में सरकार की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय केंद्रीय बजट 2023-2024 के लिए आपके विचारों और सुझावों की प्रतीक्षा कर रहा है.

सरकार ने कही ये बात
प्रेस रिलीज में कहा गया कि कृपया अपने विचार-सुझाव साझा करें, जो समावेशी विकास के साथ भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति में बदलने में मदद कर सकते हैं. वित्त मंत्रालय और MyGov आपके बहुमूल्य सुझावों की प्रतीक्षा कर रहे हैं. साथ में यह भी बताया गया है कि पहले भेजे गए सुझावों को वार्षिक बजट में शामिल किया गया है. सुशासन में सहभागी बनें और अपने देश को ऊंची उड़ान भरने में मदद करें! सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2022 है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

20 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

23 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

19 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

20 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

23 hours ago