होम / बिजनेस / वित्‍त मंत्री ने संसद में कही GST Collection को लेकर ये अहम बात, इतना हो जाएगा कलेक्‍शन 

वित्‍त मंत्री ने संसद में कही GST collection को लेकर ये अहम बात, इतना हो जाएगा कलेक्‍शन 

अगर पिछले कुछ सालों के जीएसटी कलेक्‍शन के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि आखिर किस तरह की बढ़ोतरी हुई है. 2019 से लेकर 2023 तक कलेक्‍शन में बड़ा इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के जीएसटी कलेक्‍शन को सोमवार को संसद में अहम जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा समय में एवरेज जीएसटी कलेक्‍शन 1.66 लाख करोड़ रुपये आ रहा है. उन्‍होंने कहा कि 2017 में देश में लागू होने के बाद से लगातार इसके कलेक्‍शन में इजाफा हो रहा है. उन्‍होंने देश को ये भी बताया कि इस साल अप्रैल में सबसे ज्‍यादा जीएसटी कलेक्‍शन दर्ज किया गया है. 

संसद में क्‍या बोलीं वित्‍त मंत्री? 
संसद में जीएसटी कलेक्‍शन को लेकर दी गई जानकारी को लेकर उन्‍होंने कहा कि 1 जुलाई 2017 से जीएसटी के लागू होने के बाद से अब तक लगातार जीएसटी कलेक्‍शन में इजाफा हो रहा है. उन्‍होंने कहा कि आज ये मासिक स्‍तर पर 1.66 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. उन्‍होंने सदस्‍यों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जीएसटी कलेक्‍शन हर महीने का 1.50 लाख करोड़ को पार करते हुए 1.66 लाख करोड़ रुपये औसतन पहुंच चुका है. उन्‍होंने ये भी कहा कि इस साल अप्रैल में ये सबसे ज्‍यादा 1.87 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. 

किस साल में कहां तक पहुंचा जीएसटी कलेक्‍शन? 
जीएसटी कलेक्‍शन के आंकड़ों की जानकारी देते हुए उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में जहां जीएसटी कलेक्‍शन 94734 करोड़ रुपये से अधिक था. जबकि इसी तरह 2021-22 में ये बढ़कर पहुंच गया, 2021-22 में ये 1.23 लाख करोड़ पहुंच गया और 2022-23 में ये जा पहुंचा 1.50 लाख करोड़ तक पहुंच गया. वहीं वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जीएसटी संग्रह में साल दर साल 30 प्रतिशत 22 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. उन्‍होंने ये भी बताया कि जीएसटी कलेक्‍शन का भुगतान सेल्‍फ असेसमेंट के आधार पर किया जाता है. साथ ही जो इसका भुगतान नहीं करता है उसके खिलाफ विभाग कार्रवाई करता है. 

आखिर कैसे बढ़ रहा है जीएसटी कलेक्‍शन 
जीएसटी कलेक्‍शन के आंकड़ों में हो रहे इजाफे को लेकर पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार की ओर से कई तरह के सुधार भी किए गए हैं. इन सुधारों में जीएसटी के अनुपालन को लेकर बदलाव करने से लेकर दरों में बदलाव जैसी चीजें शामिल हैं. 

Click here to follow our WhatsApp channel
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

13 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

14 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

17 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

18 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.