✕

होम / बिजनेस / SBI को लेकर वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणा, देशभर में खुलेंगी बैंक की 500 ब्रांच

SBI को लेकर वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणा, देशभर में खुलेंगी बैंक की 500 ब्रांच

1921 में तीन प्रेजिडेंसी बैंकों का विलय कर इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया (IBI) बना था. IBI को SBI बनाने के लिए 1955 में संसद में एक कानून पारित किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस साल देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 100 साल का हो गया है. इस खास अवसर पर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बड़ी घोषणा की है. दरअसल, वित्त मंत्री ने एसबीआई के 100वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में ऐलान किया कि आम लोगों के लिए बैंक मौजूदा वित्त वर्ष में 500 और ब्रांच ओपन करेगा. इसका मतलब है कि देश में शहरों से लेकर रिमोट एरिया तक एसबीआई की रीच और ज्यादा बढ़ जाएगी. इससे देश के 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों तक एसबीआई की सेवाएं पहुंचेंगी. तो आइए जानते हैं क्या है वित्त मंत्री की पूरी प्लानिंग?

बैंकों की संख्या हो जाएगी इतनी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में SBI अपने कुल नेटवर्क को 23,000 तक पहुंचाने के लिए 500 और शाखाएं खोलेगा. अभी देशभर में एसबीआई की 22,500 शाखाएं हैं. सीतारमण ने मुंबई में पब्लिक सेक्टर के बैंक की मेन ब्रांच की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बैंक का साइज साल 1921 के बाद से काफी बढ़ गया है. उस समय तीन प्रेजिडेंसी बैंकों का विलय कर इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया (IBI) बना था. उन्होंने कहा कि सरकार ने आईबीआई को एसबीआई बनाने के लिए 1955 में संसद में एक कानून पारित किया. 1921 में 250 शाखाओं का नेटवर्क अब बढ़कर 22,500 हो गया है.

देश में कुल जमा में एसबीआई की इतनी हिस्सेदारी

वित्त मंत्री ने कहा कि एसबीआई ने बैंक क्षेत्र में जो वृद्धि हासिल की है, वह एक वैश्विक रिकॉर्ड होना चाहिए. उन्होंने कहा कि एसबीआई देश में कुल जमा में 22.4 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है. साथ ही कुल कर्ज में पांचवां हिस्सा इसका है और यह 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं देता है. सीतारमण ने कहा कि बैंक में डिजिटल निवेश मजबूत है और यह एक दिन में 20 करोड़ यूपीआई लेनदेन संभाल सकता है. वित्त मंत्री ने कहा कि यह 1921 में तीन प्रेजिडेंसी बैंकों के विलय के उद्देश्य से बहुत आगे निकल गया है. एक सदी पुराने एकीकरण का मकसद लोगों तक बैंक सेवाओं का विस्तार करना था.

एसबीआई की 43 शाखाएं एक सदी से भी ज्यादा पुरानी

एसबीआई की मुंबई स्थित मुख्य शाखा का एक विरासत इमारत में स्थित है. इसका उद्घाटन 1924 में हुआ था. वित्त मंत्री ने शाखा के लिए 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया और कहा कि देशभर में एसबीआई की 43 शाखाएं एक सदी से अधिक पुरानी हैं. सीतारमण ने कार्यक्रम के दौरान 1981 और 1996 के बीच बैंक के इतिहास को उकरने वाला दस्तावेज भी जारी किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का एक और दस्तावेज जारी किया जाएगा. इसमें 2014 से प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने के एसबीआई के प्रयासों में तेज गति से वृद्धि को दर्शाया जाएगा.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

11 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

14 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

14 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

बड़ी खबरें