होम / बिजनेस / Budget 2024 Live: बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री...उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख तक का लोन
Budget 2024 Live: बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री...उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख तक का लोन
वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण नई मोदी सरकार का पहला बजट पेश कर रही हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है. सरकार का फोकस रोजगार बढ़ाने पर हैं. सरकार सबका साथ, सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध है.वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है .साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बजट में युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए आवंटित किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगे कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि लगातार शानदार बनी हुई है. मुद्रास्फीति स्थिर बनी हुई है, जो 4% के लक्ष्य की ओर है. रोजगार, कौशल, एमएसएमई, मध्यम वर्ग पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 योजनाओं के लिए हमने 2 लाख करोड़ रुपए का बजट रखा है.
वित्त मंत्री ने कहा कि बजट को प्राथमिकताओं के लिए याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि बजट में 9 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है. इसमें कृषि में उत्पादकता और लचीलापन, रोजगार और कौशल, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय, विनिर्माण और सेवाएं
शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, नवाचार, अनुसंधान और विकास शामिल हैं. वित्त मंत्री ने बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार को लेकर कई घोषणाएं की हैं. बिहार को सरकार 26 हजार करोड़ रुपए देगी. फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि सरकार की तरफ से उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए तक के लोन के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता होगी.
टैग्स