✕

होम / बिजनेस / हमारे शेयर बाजार से मुंह मोड़कर कब तक चीन से इश्क लड़ाएंगे विदेशी निवेशक? 

हमारे शेयर बाजार से मुंह मोड़कर कब तक चीन से इश्क लड़ाएंगे विदेशी निवेशक? 

विदेशी निवेशकों ने इस साल अब तक 2.19 लाख करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं, जबकि डीआईआई ने 4.92 लाख करोड़ रुपए की खरीदारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हमारे शेयर बाजार की सेहत पिछले कुछ दिनों से नासाज चल रही है. कल ज़रूर इसमें कुछ तेजी दिखाई दी, लेकिन उससे पहले बाजार लगातार लाल निशान पर बंद हो रहा था. इसकी एक बड़ी वजह है विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा मार्केट से लगातार पैसा निकलना. शुक्रवार यानी 18 अक्तूबर को जहां घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,214 करोड़ रुपए की खरीदारी की. वहीं, विदेशी निवेशकों ने 5,485 करोड़ रुपए के शेयर बेच डाले. बता दें कि जब भी भारतीय स्टॉक मार्केट ने ऊंची उड़ान भरी है, उसमें FII की भूमिका अहम रही है. दूसरे शब्दों में कहें तो विदेशी निवेशक जब जमकर खरीदारी करते हैं हमारे बाजार को पंख लग जाते हैं और जब वो बिकवाली पर उतारू हो जाते हैं तो बाजार सहम जाता है.  

इस साल ऐसा रहा हाल
विदेशी निवेशकों ने इस साल अब तक 2.19 लाख करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं, जबकि डीआईआई ने 4.92 लाख करोड़ रुपए की खरीदारी की है. जानकारों का कहना है कि विदेशी निवेशक भारत से पैसा निकालकर चीन के बाजार में लगा रहे हैं. सितंबर में चीन के हैंग सेंग इंडेक्स में लगभग 18% की तेजी आई थी. दरअसल, चीन ने अर्थव्यवस्था के रिवाइवल के लिए हाल ही में मॉनिटरी पॉलिसी में बदलाव भी किया है, जिससे बाजार को मजबूती मिली है. ऐसे में विदेशी निवेशक हमारे बाजार से पैसा निकालकर चीनी मार्केट में लगा रहे हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि FIIs के चीन के प्रति प्यार केवल अस्थाई है. जल्द ही वह फिर से भारत अपर प्यार लुटाएंगे. 

दिसंबर से दिखेगी रौनक
एक्सपर्ट्स के अनुसार, चीन की तुलना में भारत का लॉन्ग टर्म आउटलुक काफी बेहतर है. ऐसे में चीन के हालिया प्रोत्साहन उपायों के बाद विदेशी निवेशक महज ट्रेंडिंग के लिए चीन जा रहे हैं. वह मुनाफा कमाकर फिर भारतीय बाजार का रुख करेंगे. भारत में लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए होने वाला निवेश जारी रहेगा. उन्हें उम्मीद है कि दिसंबर के आसपास से बाजार में स्थिरता और मजबूती आनी शुरू हो जाएगी. वहीं, इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन की बात करें, तो कल मार्केट ग्रीन लाइन पर बंद हुआ. BSE सेंसेक्स 218.14 अंकों की उछाल के साथ 81,224.75 और NSE निफ्टी 113.55 अंकों की मजबूती के साथ 24,863.40 पर बंद हुआ.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

10 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

13 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

13 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

8 hours ago