✕

होम / बिजनेस / लगातार तीसरी बार फेडरल रिजर्व ने घटाई ब्याज दरें, 0.25% की कटौती का किया ऐलान

लगातार तीसरी बार फेडरल रिजर्व ने घटाई ब्याज दरें, 0.25% की कटौती का किया ऐलान

फेड ने माना क‍ि महंगाई अभी भी ज्‍यादा है. फेड की तरफ से कहा गया, साल की शुरुआत के बाद से लेबर मार्केट की स्थिति में सुधार हुआ है और बेरोजगारी दर बढ़ी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्याज दर में कटौती की है. फेडरल रिजर्व ने बुधवार देर रात ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती करने का फैसला लिया. यूएस फेड ने लगातार तीसरी बार ब्याज दर में कटौती की है. फेड ने फेडरल फंड्स टारगेट रेट रेंज को 0.25% घटाकर 4.25% से 4.5% के बीच कर दिया है. वहीं, रिवर्स रेपो दर को 4.55% से घटाकर 4.25% कर दिया है, जो 0.30% की कटौती है.

3.75 से 4 प्रत‍िशत के बीच आ सकती है ब्‍याज दर

फेड ने साल 2025 और 2026 में 50-50 बेस‍िस प्‍वाइंट की कटौती का अनुमान लगाया गया है. यानी जेरोम पॉवेल 2025 के आख‍िर तक ब्‍याज दर को घटाकर 3.75 प्रत‍िशत से 4 प्रत‍िशत के दायरे में ला सकते हैं. अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने कहा है कि हालिया संकेतों से यह साफ है क‍ि आर्थिक गतिविधियां मजबूत गत‍ि से जारी हैं. फेड ने माना क‍ि महंगाई अभी भी ज्‍यादा है. फेड की तरफ से कहा गया, साल की शुरुआत के बाद से लेबर मार्केट की स्थिति में सुधार हुआ है और बेरोजगारी दर बढ़ी है लेकिन अभी कम है. महंगाई में 2% के टारगेट की तरफ बढ़े हैं लेकिन अभी भी यह ज्‍यादा है.

अगले साल दो बार ही होगी ब्‍याज दर में कटौती!

फेड प्रमुख Jerome Powell ने कहा क‍ि हम रोजगार और महंगाई के टारगेट को हास‍िल करने के करीब हैं. पिछले कुछ महीनों में महंगाई में थोड़ा इजाफा हुआ है, जिससे अगले साल ब्याज दर में कटौती की संख्या उम्मीद से कम हो गई है. अगले साल ब्याज दरों में होने वाली कटौती के बारे में फेड का अनुमान बदल गया है. पहले ऐसा लग रहा था कि अगले साल ब्याज दर में चार बार थोड़ी-थोड़ी कटौती की जाएगी, लेकिन अब सिर्फ दो बार ही ब्याज दर में कमी की जाएगी.

महंगाई दर 2.5% तक पहुंचने की उम्‍मीद

इसके अलावा, सेंट्रल बैंक ने अगले साल महंगाई का अनुमान भी बढ़ाया है. पहले लग रहा था कि अगले साल महंगाई 2.1% के आसपास रहेगी. लेकिन अब महंगाई को लेकर उम्‍मीद 2.5% तक है. जानकारों ने पहले ही अनुमान लगाया था कि फेड अगले साल ब्याज दर में कटौती की गति को धीमा कर देगा, क्योंकि हाल के दिनों में महंगाई में थोड़ी इजाफा हुआ है. इसके लि‍ए ब्याज दर को थोड़े समय के लिए ज्‍यादा रहने की जरूरत है. आने वाले समय में ब्याज दर में होने वाले बदलावों के लिए फेड ने कहा कि वह आने वाले आंकड़ों, बदलते हुए आर्थिक परिदृश्य और र‍िस्‍क के संतुलन का ध्यानपूर्वक आकलन करेगा.

क्या होगा भारत पर असर?

फेड के ब्याज दरों में कटौती अनुमान के मुताबिक है लेकिन 2025 में 4 की जगह 2 कटौती से जरूर निराशा होगी. ज्यादा कटौती होने से भारत जैसे इमर्जिंग मार्केट में निवेश बढ़ने के आसार थे. वहीं भारत के सेंट्रल बैंक के लिए ये जरूर महत्वपूर्ण संकेत है. महंगाई दर के लक्ष्य से ज्यादा होने के बावजूद फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर रहा है जिससे अर्थव्यवस्था को गति दी जा सके. जबकि आरबीआई इसे लेकर बेहतर सतर्क है. आरबीआई के नए गवर्नर के आने और नवंबर में महंगाई दर के घटने और आने वाले महीनों में और भी राहत के बाद नए साल में फरवरी महीने में होने वाले आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी में आरबीआई के भी अब ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई जा रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago