✕

होम / बिजनेस / Federal Bank के Q4 नतीजे जारी, मुनाफा 14% बढ़कर ₹1,030 करोड़ हुआ

Federal Bank के Q4 नतीजे जारी, मुनाफा 14% बढ़कर ₹1,030 करोड़ हुआ

Federal Bank ने FY25 की चौथी तिमाही (Q4) में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का शुद्ध मुनाफा और अन्य आय (Other Income) में दो अंकों की बढ़त (Double-digit growth) हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Federal Bank ने बुधवार को 31 मार्च 2025 को खत्म हुई तिमाही और पूरे साल के वित्तीय नतीजे घोषित किए. बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट इस तिमाही में ₹1,465 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹1,110 करोड़ था यानी इसमें 32% की बढ़ोतरी हुई है. बैंक के जरूरी फाइनेंशियल रेशियो भी मजबूत और स्थिर बने हुए हैं:

•    ROA (रिटर्न ऑन एसेट): 1.24% रहा, जो पिछले साल 1.22% था.
•    ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी): Q4FY25 में 12.82% रहा, जबकि Q4FY24 में 12.75% था.
•    नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM): 3.12% रहा, थोड़ा कम हुआ है (पिछले साल 3.21%)
•    कॉस्ट टू इनकम रेशियो: घटकर 56.69% हो गया, जो पहले 62.35% था (अर्थात बैंक की लागत कम हुई है)
•    क्रेडिट कॉस्ट: घटकर 0.26% हो गया, जो पहले 0.68% था (अर्थात खराब लोन से नुकसान कम हुआ है)

Federal Bank ने FY25 की चौथी तिमाही (Q4) में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का शुद्ध मुनाफा और अन्य आय (Other Income) में दो अंकों की बढ़त (Double-digit growth) हुई. लोन की क्वालिटी (Asset Quality) बेहतर रही और कैपिटल रेशियो भी ऊंचा रहा. इस तिमाही में बैंक की कुल आय (Total Income) 13.70% बढ़कर ₹7654.31 करोड़ हो गई. तिमाही के हिसाब से बैंक की Earnings Per Share (EPS) यानी प्रति शेयर कमाई ₹17.02 रही. बैंक की Net NPA (खराब लोन के बाद बचा नुकसान) घटकर 0.44% हो गई, जो पिछले साल 0.60% थी. जबकि Gross NPA (कुल खराब लोन) घटकर 1.84% हो गई, जो पहले 2.13% थी. इससे पता चलता है कि बैंक की लोन क्वालिटी बहुत अच्छी रही.

बैंक का Provision Coverage Ratio (PCR) यानी खराब लोन को कवर करने के लिए रखे गए पैसों का अनुपात, 75.37% हो गया — जो पिछले साल से 429 बेसिस पॉइंट ज्यादा है. Q4 FY25 के अंत में, बैंक का Gross NPA ₹4375.54 करोड़ था, यानी कुल लोन का 1.84% और Net NPA ₹1040.38 करोड़, यानी नेट लोन का 0.44%, Technical write-off को छोड़कर, PCR 75.37% रहा — जो बैंक की मजबूत लोन क्वालिटी को दिखाता है.

Federal Bank की बैलेंस शीट के अनुसार CASA डिपॉजिट्स (बचत और चालू खाता जमा) 16% बढ़कर ₹85,757 करोड़ हो गईं. कुल डिपॉजिट्स (जमा राशि) 12% बढ़कर ₹2,83,647 करोड़ हो गईं. CASA रेशियो बढ़कर 30.23% हो गया, जो पहले 29.38% था. बैंक के ग्रॉस एडवांस (कुल लोन) ₹2,38,134 करोड़ तक पहुंचे, जो 14% की सालाना बढ़त है. 31 मार्च 2025 तक, बैंक का कुल कारोबार (Total Business) बढ़कर ₹5,18,483.86 करोड़ हो गया, यानी 12.24% की ग्रोथ. बैंक की नेट एडवांस (शुद्ध लोन राशि) भी ₹2,09,403.34 करोड़ (31 मार्च 2024) से बढ़कर ₹2,34,836.39 करोड़ (31 मार्च 2025) हो गई.

Federal Bank ने एक बयान में कहा कि "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज की बैठक में ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 60% डिविडेंड की सिफारिश की है. यह डिविडेंड शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद AGM (Annual General Meeting) में दिया जाएगा."
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

18 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

33 minutes ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

3 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

33 minutes ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

18 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

19 hours ago