✕

होम / बिजनेस / आ गए Federal Bank की वित्तीय सेहत के नतीजे, जानें कैसा रहा हाल

आ गए Federal Bank की वित्तीय सेहत के नतीजे, जानें कैसा रहा हाल

फेडरल बैंक ने बताया है कि जून तिमाही में उसके नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर सुधार देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज फेडरल बैंक (Federal Bank) ने  चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक का नेट प्रॉफिट जून 2024 तिमाही में सालाना आधार पर 18% से अधिक की उछाल के साथ 1009.53 करोड़ रुपए रहा है. बैंक के प्रॉफिट मार्जिन में ज़रूर गिरावट देखने को मिली है. वहीं, एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है और एनपीए में कमी आई है. इस लिहाज से देखें तो फेडरल बैंक के तिमाही नतीजे मिलेजुले रहे हैं. बता दें कि दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में फेडरल बैंक भी शामिल है.

एसेट क्वालिटी में सुधार
फेडरल बैंक की तरफ से बताया गया है कि उसका स्टैंडएलोन शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में सालाना आधार पर 18.25 प्रतिशत बढ़कर 1009.53 करोड़ रुपए पहुंच गया. जबकि तिमाही आधार पर इसमें 11.39 फीसदी की तेजी आई है. सालाना आधार पर बैंक का नेट प्रॉफिट मार्जिन 14.83 प्रतिशत से गिरकर 13.93% और ऑपरेटिंग मार्जिन 7.72 प्रतिशत से गिरकर 6.62% हो गया. जबकि मार्च 2024 तिमाही में नेट प्रॉफिट मार्जिन 13.46% और ऑपरेटिंग मार्जिन 16.49% था. हालांकि, बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है. इसके साथ ही ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 2.38% से गिरकर 2.11% और नेट NPA 0.69 प्रतिशत से घटकर 0.60 प्रतिशत पर आ गया है.

NII में हुआ इजाफा
बैंक का कहना है कि जून तिमाही में उसका कुल डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की उछाल के साथ 2.22 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया. जबकि तिमाही आधार पर करंट अकाउंट और सेविंग्स अकाउंट (CASA) रेश्यो 32.68% से 31.85% पर पहुंच गया. इसी तरह, नेट इंटेरेस्ट मार्जिन तिमाही आधार पर 0.05 फिसलकर 3.16 प्रतिशत हो गया है. वहीं, बैंक की ब्याज से होने वाली नेट इनकम (NII) वार्षिक आधार पर 19.46 प्रतिशत बढ़कर 2292 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. फेडरल बैंक के स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो बैंक के शेयर आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. इस साल अब तक ये शेयर 49.61% चढ़ चुका है.

रेखा के पास इतने शेयर 
दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला भी जानी-पहचानी निवेशक हैं. उन्होंने भी फेडरल बैंक पर दांव लगाया हुआ है. हालांकि, प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक में उनकी अपनी हिस्सेदारी कुछ हल्की की है. जून तिमाही में फेडरल बैंक में उनकी हिस्सेदारी 0.10 प्रतिशत कम हुई. फिलहाल उनके पास इस बैंक के 37,109,060 शेयर हैं. इस तरह, अब उनके पास बैंक में 1.5 फीसदी हिस्सेदारी है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

19 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

21 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

21 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

22 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

19 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

16 hours ago